Sun. Sep 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

माओवादी नेताओं की द्वैध चरित्र के कारण एमसीसी विवादित बन गयाः ज्ञावली

 
प्रदीप ज्ञावली, फाईल तस्वीर

रुपन्देही, ६ फरवरी । नेकपा एमाले के उप–महासचिव प्रदीप ज्ञावली ने कहा है कि नेकपा माओवादी केन्द्र के नेताओं के कारण आज एमसीसी विवादित बन गया है । उनका कहना है कि एमसीसी को लेकर माओवादी नेताओं में द्वैध चरित्र है । प्रेस चौतारी रुपन्देही द्वारा आज आयोजित पत्रकार सम्मेलन को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता ज्ञावली ने कहा कि माओवादी नेता एमसीसी के संबंध में अमेरिका को एक बात कहते हैं और जनता में जाकर विल्कुल भिन्न सूचना देते हैं । उन्होंने कहा कि नेपाली कांग्रेस और माओवादी गठबंधन सरकार के समय में ही एमसीसी संबंधी सम्झौता हुई थी । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन आज आकर वही लोग सरकार में जाकर एमसीसी को विवादित बना रहे हैं ।’
नेता ज्ञावली ने कहा कि एमसीसी प्रसंग में माओवादी के कारण आज नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय चरित्र में प्रश्न उठ रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘विशेषतः माओवादी के कारण ही आज नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय चरित्र पर प्रश्न उठ रहा है । एक ओर अमेरिका को पत्र लिखकर ५ महीने के अन्दर एमसीसी को पास करने की प्रतिबद्धता करते हैं, फिर जनता में जाकर संशोधन के बिना एमसीसी को पास ना करने की बात कहते हैं । माओवादी का यह कैसा चरित्र है ?’ नेता ज्ञावली ने कहा कि अगर एमसीसी में राष्ट्रहित विपरित का कोई प्रावधान है तो उसमें सम्झौता करनेवाले ही जिम्मेदार रहते हैं और गलती को स्वीकार करना होगा ।
इसीतरह नेता ज्ञावली का आरोप है कि गठबन्धन सरकार ७ महिना से है, गठबंधन सरकार निर्माण होते ही राज्य का तीनों अंग कार्यपालिका, व्यवस्थापिका और न्यायपालिका अस्त–व्यस्त है । उनका कहना है कि इसमें सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा मुख्य जिम्मेदार है । उन्होंने कहा कि अगर एमाले की ओर से कारवाही में पड़े गए १४ सांसदों की सभामुख कारवाही संबंधी सूचना प्रकाशित करते हैं या आत्मलोचना करते हैं तो संसद् पुनः सूचारु हो सकता है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com