यथाथस्थित में एमसीसी स्वीकार्य नहीं हैः श्रेष्ठ

काठमांडू, ६ फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के नेता नारायणकाजी श्रेष्ठ ने कहा है कि यथास्थिति में अमेरिकी सहयोग परियोजना मिलेनियम च्यालेन्ज कम्प्याक्ट (एमसीसी) स्वीकार नहीं हो सकता । एमसीसी अनुमोदन के लिए समय माग करते हुए प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा और एमाओवादी अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड द्वारा एमसीसी मुख्यालय को लिखित पत्र सार्वजनिक होने के बाद सिर्जित परिस्थितियों के संबंध में सामाजिक संजाल में लिखते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता श्रेष्ठ ने कहा है– ‘पार्टी अपनी अडान में दृढ है, यथास्थिति में एमसीसी सम्झौता स्वीकार करने के लिए और संसदीय अनुमोदन प्रक्रिया में आगे बढाने के लिए हम लोग सहमत नहीं हो सकते ।’ इसके संबंध में माओवादी पार्टी को जोड़कर प्रचारित सामग्री प्रति द्विविधा और भ्रम में न रहने के लिए भी उन्होंने आग्रह किया है ।

