Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सउदी अरब में भी महिलाएँ मनाती हैं वेलेन्टाइन डे

 

 

वैलेंटाइन डे यानी प्यार का दिन, प्यार के इजहार का दिन, प्यार वालों का दिन। दुनिया के सभी देशों के युवा इस दिन का खास इंतजार करते हैं। ज्यादातर देशों में धूमधाम और अलग-अलग परंपराओं के साथ वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। कुछ देशों में तो इस दिन शादी करने का भी चलन है।

वहीं कई ऐसे मुस्लिम देश हैं, जहां आज भी वैलेंटाइन डे मनाने पर रोक है। सऊदी अरब भी ऐसे ही देशों में से एक था। सऊदी अरब जैसे परंपरावादी देश में वैलेंटाइन डे को ‘हराम’, यानी मजहब के खिलाफ समझा जाता था। यहां तक कि अगर कोई इसे मनाते हुए पाया जाता था, तो उस पर भारी जुर्माना लगाया जाता था।

यह भी पढें   चीन की चेतावनी: छोचेन नदी के आसपास ग्लेशियर अब भी टूटने के खतरे में, बड़े जोखिम की आशंका

सऊदी अरब के प्रमुख धार्मिक विद्वान शेख अहमद कासिम अलगामदी की वजह से वहां पहली बार 2018 में वैलेंटाइन डे मनाया गया। शेख अहमद कासिम ने अपने बयान में वैलेंटाइन डे को मुहब्बत का त्योहार माना। अब सऊदी में बुर्का में रहने वाली महिलाएं वैलेंटाइन डे के दौरान सड़कों के किनारे और शॉपिंग मॉल में अपने प्रेमी के लिए खुलेआम फूल और गिफ्ट की खरीदती नजर आती हैं।

हालांकि, आज भी कई देशों में इस दिन को सेलिब्रेट करना मना है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com