Tue. Sep 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

पाकिस्तानी सोशल सेलिब्रिटी कंदील बलोच की हत्या करने वाले भाई को मिली रिहाई

 

 

पाकिस्तान में सोशल सेलिब्रिटी कंदील बलोच की कथित झूठी शान के लिए की गई हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा पाए उनके भाई को पीड़िता के माता-पिता द्वारा इस्लामी कानून के तहत माफी दिए जाने के बाद अदालत ने भी बरी कर दिया है।

इस मामले में मुहम्मद वसीम को वर्ष 2016 में गिरफ्तार किया गया था। वसीम ने स्वीकार किया था कि उसने कंदील बलोच के नाम से मशूहर अपनी बहन 26 वर्षीय फौजिया अजीम को पहले नशीला पदार्थ दिया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी क्योंकि वह सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक तस्वीर साझा कर रही थी और परिवार के सम्मान को ठेस पहुंचा रही थी।

यह भी पढें   शिक्षक दिवस पर शांतिनिकेतन आदर्श विद्यालय में शिक्षकों का हुआ सम्मान

मामले में एकमात्र आरोपी वसीम को वर्ष 2019 में निचली अदालत ने उम्र कैद की सजा सुनाई थी, जबकि सबूतों के अभाव में अन्य संदिग्धों को बरी कर दिया था। इनमें बलोच का छोटा भाई असलम शाहीन, चचेरा भाई हक नवाज और मुफ्ती अब्दुल कवी शामिल हैं। वसीम ने बाद में इस सजा को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।

अदालत के अधिकारी ने बताया कि सोमवार को बलोच के माता-पिता ने वसीम को माफ कर दिया, उन्होंने वसीम के खिलाफ पहले दिए बयान को भी वापस ले लिया। उन्होंने बताया कि बलोच के माता-पिता ने पहले पुलिस के समक्ष दिए बयान में कहा था कि वसीम उनकी बेटी की हत्या में शामिल है।

यह भी पढें   लम्कीचुहा कैलाली में महिला पुरुष करके १ सौ ३६ लोगों ने किया रक्तदान 

अधिकारी ने बताया, ‘लाहौर हाई कोर्ट की मुल्तान पीठ के न्यायमूर्ति सोहैल नासिर ने अभियोजन पक्ष के गवाहों के पाला बदलने और कंदील के कानूनी उत्तराधिकारी (उनके माता-पिता) द्वारा माफी दिए जाने के बाद यह फैसला सुनाया।’ गौरतलब है कि पाकिस्तान में हर साल करीब 1000 महिलाओं की हत्या उनके रिश्तेदारों द्वारा झूठी शान की खातिर कर दी जाती है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com