शिव रात्रि के अवसर पर मौलापुर में कलाकार खेसारी लाल यादव तथा नेपाली सिने राजेश हमाल आयेंगे

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर | शिव रात्रि के अवसर पर मौलापुर नगरपालिका के पतौरा के प्राचीन महादेव मंदिर में मधानी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में नेपाल तथा भारत के ख्याति प्राप्त कलाकार तथा गायक, गायिका भाग ले रहे है। भारत के भोजपुरी के सिने अभिनेता तथा गायक खेसारी लाल यादव, नेपाली फिल्म के चर्चित सिने कलाकार राजेश हमाल, गायक रविराज सहित दर्जनों नेपाली, मैथिली, भोजपुरी, हिंदी के गायक, गायिका तथा कलाकार अपने कला का प्रदर्शन करेंगे। इस शिव रात्रि मेला में भारत तथा नेपाल से लाखों लोग जलाभिषेक के लिए पतौरा महादेव मंदिर पहुंचते हैं।
इसे bhi सुनें
सांस्कृतिक कार्यक्रम में दर्शकों की सुविधा के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की व्यवस्था रहने की बात आयोजक समिति ने जानकारी दी हैं।



