केपी ओली अपराधपूर्ण चिन्तन से भरे हुए हैंः नेपाल

काठमांडू, २६ फरवरी । सत्ताधारी दल नेकपा एकीकृत समाजवादी के नेता तथा पूर्व प्रधानमन्त्री माधव कुमार नेपाल ने नेकपा एमाले के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमन्त्री केपीशर्मा ओली के विरुद्ध एक गम्भीर आरोप लागाया है । एकीकृत समाजवादी के अध्यक्ष नेपाल का कहना है कि अगर ओली फिर सत्ता में आ जाते हैं तो नेपाल को समाप्त करनेवाले हैं ।
अध्यक्ष नेपाल ने यह भी दावा किया है कि ओली रचित षडयन्त्र असफल बनाने के लिए ही वाम लोकतान्त्रिक गठबंधन निर्माण हुआ है । उन्होंने कहा कि एमसीसी अमेरिका की सैन्य रणनीति इण्डोप्यासिफिक रणनीति अन्तर्गत है, जिसके लिए एमाले अध्यक्ष ओली जान देकर लग रहे हैं । शनिबार पार्टी निकट प्राध्यापकों की भेला को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘ओली नेतृत्व में रहे पूर्व सरकार के मन्त्री प्रदीप ज्ञावली ने ही अमेरिका पहुँचकर नेपाल को इण्डो प्यासिफिक रणनीति का अंग बनाने के लिए समझादारी पत्र में हस्ताक्षर किया है । हम लोगों ने विरोध करने के कारण ही अमेरिका पीछे हटा है । इण्डोप्यासिफिक का अंग बनाकर नेपाल को समाप्त करना चाहते थे ओली, लेकिन हम लोगों की प्रयास से ही वह असफल हो गए ।’
नेता नेपाल ने दावा किया है कि ओली नेपाली राजनीति के लिए अब आवश्यक पात्र नहीं हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘वह नेपाल को समाप्त करना चाहते थे । अब फिर आ जाएंगे तो समाप्त कर ही देंगे ।’ उन्होंने कहा कि एमसीसी सम्झौता में आज जो प्रावधान है, उसमें संशोधन किए बिना पास नहीं हो सकता । इसीतरह अध्यक्ष नेपाल ने यह भी कहा कि सभामुख अग्निप्रसाद सापकोटा के विरुद्ध महाअभियोग प्रस्ताव लाकर हटाने के लिए अपराधपूर्ण सोच रखनेवाले पात्र भी एमाले अध्यक्ष ओली हैं । उन्होंने आगे कहा– ‘ओली का चाहते थे कि सभामुख को समाप्त करन चाहिए । माधव नेपाल और उनके पक्षधर १४ सांसदों को भी वह नहीं देखना चाहते हैं ! उनकी यह कैसा अपराधपूर्ण चिन्तन है !’ नेता नेपाल ने कहा कि ओली अपराधपूर्ण चिन्तन से भरे हुए व्यक्ति हैं ।

