Mon. Aug 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सत्ता गठबंधन को तोड़कर प्रतिगमनकारी शक्ति हाबी होने की संभावना बढ़ती जा रही हैः प्रचण्ड

 
पुष्पकमल दाहाल ‘प्रचण्ड’ फाईल तस्वीर

काठमांडू, २६ फरवरी । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि वर्तमान सत्ता गठबंधन को तोड़कर प्रतिगमनकारी शक्ति हाबी होने की संभावना बढ़ती जा रही है । आज काठमांडू में आयोजित एक कार्यक्रम को सम्बोधन करते हुए पूर्व प्रधानमन्त्री भी रहे अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि प्रतिगमनकारी शक्ति को रोकने का प्रयास भी जारी है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड का कहना है कि वर्तमान सत्ता गठबंधन को तोड़ने की चाहत रखनेवाली शक्ति ही प्रतिगमनकारी शक्ति है, जो एमसीसी को वर्तमान परिस्थिति में ही पास करना चाहती है । उन्होंने आगे कहा– ‘लेकिन हम लोग चाहते हैं कि किसी भी प्रकार की प्रतिगमनकारी शक्ति हाबी ना हो, सत्ता गठबंधन भी कायम रहे, संविधान, लोकतन्त्र और राष्ट्रीयता के प्रति प्रतिबद्ध गठबंधन ना टूट जाए, इसके लिए हम लोग क्रियाशील हैं ।’

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com