Tue. Aug 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रूसी टैंकों को रोकने के लिए खुद को बम से उड़ा लिया

 

यूक्रेनी सैनिक की दिलेर दास्तां, रूसी टैंकों को रोकने के लिए खुद को पुल के साथ उड़ाया

रिपोर्ट्स के मुताबिक ने रूसी टैंकों को रोकने के लिए यूक्रेनी सैनिक विटाली वलोडिमिरोविच शाकुन ने पुल सहित खुद को बम से उड़ा लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रूसी सेना जब क्रीमिया के पास खेर्सन इलाके में तेजी से बढ़ रही थी तो विटाली ने खुद आगे बढ़कर उस पुल को उड़ा दिया जिसके जरिए रूसी सैनिक शहरी इलाके में पहुंच सकते थे।

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक विटाली क्रीमियन इस्तमुस पर मरीन की एक बटालियन में एक इंजीनियर था। पुल को उड़ाने का काम विटाली ने स्वेच्छा से किया है। विटाली ने अपने साथियों को बताया कि वह पुल पर माइंस बिछाकर उड़ा रहे हैं। विटाली के पुल से दूर भागने से पहले ही ब्लास्ट हो गया जिसमें उनकी मौत हो गई।

यह भी पढें   त्रिवि की कार्यकारी परिषद की बैठक को लेकर अनिश्चितता कायम,रुक सकता है शिक्षकों एवं कर्मचारियों का वेतन

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक यूक्रेन सरकार ने विटाली को मरणोपरांत सम्मानित करने का फैसला लिया है। यूक्रेन सेना ने विटाली को नायक बताया है। सेना की ओर से भी उन्हें सम्मानित किया जाएगा।

रूसी सेना राजधानी कीव के बाहरी इलाकों तक पहुंच चुकी है

बता दें कि पिछले तीन दिन से रूसी सेना यूक्रेन पर चारों ओर से हमले कर रही है। हालांकि अब तक यह साफ नहीं है कि यूक्रेन के कितने इलाके पर यूक्रेनी सेना और रूसी सेना का नियंत्रण है। हालंकि कई रिपोर्ट्स से यह साफ है कि रूसी सेना राजधानी कीव के बाहरी इलाकों तक पहुंच गई है। अमेरिकी रक्षा अधिकारियों का मानना ​​​​है कि रूसी आक्रमण को काफी प्रतिरोध का सामना करना पड़ा है और मॉस्को अपनी कल्पना की तुलना में धीमी गति से आगे बढ़ रहा है, हालांकि यह जल्दी से बदल सकता है।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com