ग्याल्पो ल्होछार पर्व के अवसर पर आज सार्वजनिक छुट्टी

काठमांडू, ३ मार्च । नेपाल की उत्तरी हिमाली क्षेत्र में रहनेवाले शेर्पा समुदाय आज नयां साल के रुप में ग्याल्पो ल्होछार पर्व मनाने जा रहे हैं । भोट भाषा की दाथोक क्यालेण्डर अनुसार फाल्गुन शुल्क प्रतिपदा के दिन से शेर्पा जाति–समुदाय के ल्होसार अर्थात् नयां साल शुरु हो जाता है । संस्कृतविदो का कहना है कि आज से बंदर वर्ष पूरा होकर पंक्षी वर्ष शुरु हो जाता है । इस अवसर पर नेपाल सरकार ने आज सार्वजनिक छुट्टी भी दी है ।
इस अवसर पर राष्ट्रपति विद्यादेवी भण्डारी और प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा ने भी एक सन्देश जारी करते हुए संबंधित समुदायों की उत्तरोत्तर प्रगति के लिए हार्दिक शुभकामना व्यक्त किया है । राष्ट्रपति भण्डारी द्वारा जारी शुभकामना सन्देश में कहा है कि विविधता के बीच एकता ही नेपाल की विशिष्ट पहचान है । सन्देश में यह भी कहा गया है कि शेर्पा समुदाय में प्रचलित पर्व ग्याल्पो ल्होछार के माध्यम से नेपाली–नेपाली बीच आपसी एकता, सद्भाव और बन्धुत्व भावना अभिवृद्धि कर राष्ट्रीय एकता सदृढ़ बनाया जा सकता है ।
इसीतरह प्रधानमन्त्री देउवा द्वारा जारी सन्देश में भी कहा गया है कि नेपाल जातीय, भाषिक, धार्मिक एवं सांस्कृतिक विविधता से सम्पन्न देश है और इन विविधता में एकता कायम रहना हमारी मौलिक एवं विशिष्ट पहचान भी है । प्रधानमन्त्री ने कहा है कि अल्पसंख्यक और सीमान्तकृत समूह का अधिकार सुनिश्चित करने के लिए और धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं की संरक्षण के लिए सरकार सदैव क्रियाशील है ।

