राष्ट्रीय सहमति के साथ आगे बढ़ना आज की आवश्यताः सिंह

काभ्रे, ३ मार्च । नेपाली कांग्रेस के नेता प्रकाशमान सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय सहमति के साथ आगे बढ़ना आज की आवश्यकता है । उन्होंने कहा कि विकास और समृद्धि के लिए सभी राजनीतिक दलों को एकताबद्ध होना चाहिए, यही आम जनता की चाहत है, इसीलिए राष्ट्रीय सहमति का वातावरण बनाकर आगे बढ़ना चाहिए, इसका विकल्प नहीं है । काभ्रेपलाञ्चोक जिला स्थित धुलिखेल में आज बिहिबार आयोजित नेपाली कांग्रेस काठमांडू जिला कार्य समिति बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने ऐसा कहा है ।
नेता सिंह ने दावा किया है कि अमेरिकी सहयोग परियोजना ‘एमसीसी’ भी सभी राजनीतिक दलों की सहमति में संसद् से पारित हुई है, अब इसको सही ढंग से कार्यान्वयन करना है । उन्होंने कहा– ‘एमसीसी में कुछ विमती जरुर थी, लेकिन संविधान के तरह ही इसको भी सहमति से ही संसद् से अनुमोदन की गई । अब राष्ट्रीय सहमति का वातावरण बनाकर आगे बढ़ना है, इसका विकल्प नहीं है ।’ उनका कहना है कि राष्ट्रीय हित और विकास के लिए दातृ राष्ट्र से अनुदान लेना अन्यथा नहीं है, अब इसको राष्ट्रीय सहमति के साथ ही विकास निर्माण के लिए प्रयोग करना चाहिए ।
इसीतरह नेता सिंह ने कहा कि स्थानीय चुनाव के लिए तिथि तय हो चुकी है, अब निष्पक्ष चुनाव कराना वर्तमान सरकार की जिम्मेदारी है ।

