Fri. Aug 21st, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

लोसपा द्वारा वीरगंज और जनकपुर पालिका में पार्टी अध्यक्ष मनोनयन

 

जनकपुरधाम, ३ मार्च । लोकतान्त्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) ने वीरगंज महानगरपालिका और जनपुरधाम उप–महानगरपालिका में पार्टी अध्यक्ष मनोनयन किया है । पार्टी अध्यक्ष महन्थ ठाकुर ने वीरगंज महानगरपालिका में ओमप्रकाश सर्राफ और जनकपुरधाम उप–महानगरपालिका में मनोज चौधरी को अध्यक्ष के रुप में मनोनयन किया है । जसपा से अलग होकर लोसपा बनने के बाद शुरु संगठन निर्माण प्रक्रिया के दौरान उन लोगों को पालिका प्रमुख के रुप में मनोनयन किया गया है ।
प्रदेश और जिला समिति होते हुए जसपा अब पालिका तह में संगठन निर्माण में क्रियाशील है । प्रदेश और जिला की तरह ही पालिका में भी तत्काल के लिए सिर्फ संयोजक चयन किया गया है । बताया गया है कि कार्य समिति बिस्तार की जिम्मेदारी संयोजक को दी गई है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com