Wed. Oct 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपालगन्ज में होली मिलन कर्यक्रम का आयोजन

 

नेपालगन्ज/ (बाँके) पवन जायसवाल । बाँके जिला के नेपालगन्ज में सद्भाव और प्रेम की पर्व होली–२०७८ की होली मिलन कर्यक्रम की आयोजन चैत्र ३ गते बुद्धवार को किया गया था ।

रिपोटर्स क्लब बाँके, अवधी पत्रकार संघ नेपाल और सूचना तथा मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र के संयुक्त आयोजन में किया गया होली मिलन कार्यक्रम रिपोटर्स क्लब बाँके के अध्यक्ष जय सिंह केसी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ था ।

वह कार्यक्रम में नेपालगन्ज उप–महानगरपालिका वार्ड नं.–६ फुल्टेक्रा निवासी तथा अवधी पत्रकार संघ नेपाल के सल्लाहकार पं.शिव प्रसाद पाठक जी ने मनोरञ्जन कराते हुये हास्य व्यङ्ग होली कविताएँ, गीत सुनाये थे । इसी तरह वह कार्यक्रम की सञ्चालन अवधी पत्रकार संघ नेपाल के भिक्ष्म लोध ने किया था । अवधी पत्रकार संघ नेपाल के केन्द्रीय अध्यक्ष राकेश कुमार मिश्र ने स्वागत मन्तव्य किया किया था ।

यह भी पढें   जीवन संघर्ष : अभाव से सत्ता के शिखर तक पहुँचे लखन दास तत्मा : कैलास दास

इसी तरह वह कार्यक्रम में नेपालगन्ज मेडिकल कालेज नेपालगन्ज के निर्देशक डा. सुरेश कुमार कनौडिया, सूचना तथा मानव अधिकार अनुसन्धान केन्द्र के नेपालगन्ज के अध्यक्ष तथा अधिवक्ता बिश्वजीत तिवारी, नेपाल टेलिभिजन क्षेत्रीय प्रसारण केन्द्र कोहलपुर के प्रमुख बिजय वर्मा, नेपाल बार एसोसियसन के पुर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष प्रहलाद बहादुर कार्की, शिक्षक तथा कलाकार बीरेन्द्र यादव ,समाजसेवी माधवराम वर्मा लगायत लोगों ने होली की शुभकामना व्यक्त किये थे ।

वह होली मिलन कार्यक्रम में प्रेस युनियन नेपाल के उप–सचिव प्रेम केसी, नेपाल प्रेस युनियन लुम्बिनी प्रदेश के उपाध्यक्ष शुक्रऋषि चौलागाई, प्रेस युनियन बाँकेका अध्यक्ष अर्जुन ओली, सुशील कोइराला प्रखर क्यान्सर  अस्पताल खजुरा के प्रवक्ता सूर्यलाल यादव, मधेश मिडिया बाँके के अध्यक्ष चन्द्रेश्वरराज त्रिपाठी, सचिव सन्ध्या शर्मा, कोक्षाध्यक्ष चन्दा सिंह, प्रहलाद विश्वकर्मा, सुनिता वर्मा, निशु जोशी, रुवी, मधु, श्यामा यादव, प्रेस युनियन नेपाल बाँके के सचिव बिजय मल्ल, अधिवक्ता तथा बार एसोसिएसन के सुशील कुमार श्रेष्ठ लगायत लोगों की सहभागिता रही थी । वह कार्यक्रम में चन्दासिंह, मधु, सन्ध्या शर्मा लगायत लोगों ने सहभागियो को अबीर लगाकर होली मिलन कार्यक्रम में स्वागत की थी ।ंं

यह भी पढें   आज का पंचांग: आज दिनांक 26 अक्टुबर 2026 सोमवार शुभसंवत् 2083

 

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com