लायंस और लियो क्लब का होली मिलन समारोह सम्पन

माला मिश्रा बिराटनगर । लायंस और लियो क्लब ऑफ मिल्स एरिया बिराटनगर होली के उपलक्ष्य में रानी के एक विद्यालय परिसर बुधवार को होली मिलन समारोह आयोजित किया । आयोजक संस्था का अध्यक्ष लायन प्रहलाद बस्नेत का अध्यक्षता में रात तक चली कार्यक्रम में डॉ श्रेया खंडेलवाल , डॉ सच्चिदानंद साह को कोरोना काल मे सेवा का काम का मूल्यांकन कर सम्मानपत्र सहित सम्मानित किया । संचालन योगेन्द्र शाह कर रहे थे ।इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जिसमें कई कलाकारों ने अपनी अपनी प्रस्तुति दिया । लायंस का पूर्व गवर्नर लायंस लीडरगण इंद्र खत्री राजन , लीला ढुंगेल, लायन मनोज साह संयुक्त रूप से सम्मानित किया । इस मौके पर निवर्तमान अध्यक्ष कैलाश शाह व संस्था के सभी लाइन और लियो का सदस्यगण मौजूद थे ।

