मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन की तैयारी, माओवादी बार्गेनिङ में

जनकपुरधाम, २२ मार्च । प्रधानमन्त्री शेरबहादुर देउवा स्थानीय चुनाव को मध्यनजर करते हुए मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन की तैयारी में हैं । राजनीतिक वृत्त में इस विषय को लेकर चर्चा होते ही सत्ता साझेदार नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने इस बात की पुष्टी की है । आज मंगलबार जनकपुर में पत्रकारों से बातचीत करते हुए अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि मन्त्रिपरिषद् में कुछ मन्त्रियों की अदला–बदली होने की संभावना है ।
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन संबंधी विषयों में विचार–विमर्श जारी है, लेकिन अभी तक इसमें औपचारिक रुप में कुछ भी नहीं हुआ है । उन्होंने यह भी कहा कि कुछ मन्त्रालयों में बदला–बदली होने की संभावना है और कुछ नयां मन्त्री आ सकते हैं । अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा है कि मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन के दौरान माओवादी अपनी पार्टी की हैसियत के अनुसार मन्त्रालय की मांग करने जा रही है ।
पत्रकारों से अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा– ‘तत्कालीन समय में नेपाली कांग्रेस की महाधिवेशन हो रही थी, उस समय प्रधानमन्त्री देउवा ने भी कुछ ज्यादा मन्त्रालय देकर सहयोग करने के लिए कहा । इसीतरह माधव नेपाल जी ने भी नयां पार्टी होने के कारण कुछ ज्यादा ही मन्त्री देने के लिए कहा । आग्रह अनुसार माओवादी ने सहयोग भी किया । लेकिन अब मन्त्रिपरिषद् पुनर्गठन हो जाता है तो माओवादी अपनी हैसियत के अनुसार मन्त्रालय की मांग करने जा रही है ।’

