Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें himalini-sahitya

टूटेंगे कई ख्वाब, अनेक बार गिरेंगे पर, मंजिल को छूने, ये ही पर देते हैं : सारिका अग्रवाल

 

 

हौसलें जीवन को आसान कर देते हैं
मुर्दा दिल में भी फिर से जान भर देते हैं।

टूटेंगे कई ख्वाब,अनेक बार गिरेंगे
पर मंजिल को छूने,ये ही पर देते हैं।

मिलेंगे धोखेबाज,बेवफा,फरेबी भी
दिल में आशा का घर,रोशन दर देते हैं।

मारेंगे ताने और ऊँगली उठाएंगे
वक़्त के साथ चलकर,जवाब हर देते हैं।

बनाकर बहाने जो,नजर भी न आएंगे
झुकेंगे वो सर सभी,ऐसा वर देते है।
सारिका अग्रवाल,नेपाल

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *