Thu. Sep 10th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

दावा : आगामी दो सालों में ओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक वैरिएंट सामने आ सकता है।

 

 

आने वाले दो सालों में कोरोना का एक और वैरिएंट सामने आ सकता है। यह वैरिएंट ओमिक्रॉन से भी ज्यादा खतरनाक होगा और भारी तबाही मचा सकता है। इंग्लैंड के मुख्य चिकित्सा अधिकारी और महामारी एक्सपर्ट क्रिस व्हिटी ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस हमें चौंका सकता है।

क्रिस व्हिटी ने एक इंटरव्यू में कहा कि, कोरोना के खिलाफ जंग में हम सभी को अभी एक लंबा सफर तय करना है। क्योंकि आने वाले समय में यह वायरस हमें अपने वैरिएंट को लेकर लगातार चौंकाता रहेगा। उन्होंने कहा कि, कोरोना वायरस जिंदगी भर बना रह सकता है और आने वाले समय में यह एक सामान्य फ्लू की तरह हो सकता है।

यह भी पढें   दो-तिहाई बहुमत भी नहीं दे सकता स्थिरता की गारंटी, सुशासन जरूरी : सुशीला कार्की

नया वैरिएंट बन सकता है मुसीबत
व्हिटी ने कहा कि, आने वाले दो सालों में नया वैरिएंट ओमिक्रॉन से भी ज्यादा मुसीबत पैदा कर सकता है। यह वैरिएंट किभी भी मुकाबले में कमजोर नहीं होगा। उन्होंने कहा कि, यह बात पूरी तरह गलत है कि कोरोना वायरस अपने अंत की ओर है और दुनिया में यह अब सामान्य स्थिति की ओर पहुंच रहा है। क्योंकि नया वैरिएंट कभी भी आ सकता है और हमें इसके जोखिम के बारे में दोबारा सोचना पड़ेगा।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com