Thu. Sep 3rd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल के सीमावर्ती जहदा में सात दिवसीय मिथिला पेंटिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन

 


माला मिश्रा बिराटनगर । मोरंग नेपाल के सीमावर्ती जहदा गावपालिका में सात दिवसीय मिथिला हस्तकला प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि जहदा गावं पालिका के अध्यक्ष कैलाश प्रसाद मंडल थे । कार्यक्रम का अध्यक्षता जहदा गांव पालिका के उपाध्यक्ष सालो साह ने किया। संचालन कार्यक्रम का संयोजक बसुंधरा झा, मैथिल अभियानी राजेश झा संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सात दिनों में तैयार किये गए मैथिला पेंटिंग का प्रदर्शन किया गया। इससे पूर्व बाबा विद्यापति के चित्र पर दिप और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम का शुरुआत किया गया। इस मौके पर स्थानीय वार्ड अध्यक्ष अनिल ठाकुर , राम चन्द्र यादव, प्रकाश प्रेमी , भाग्यश्री झा,मुकेश यादव,सुरेश ढुङ्गेल , लीलाकान्त साह, चन्द्र शेखर साह, प्रशिक्षक द्वय शिला चौधरी , रिम्मी चौधरी व मैथिली अभियानी प्रबीन नारायण चौधरी, भारत नेपाल मैत्री समाज जोगबनी का अध्यक्ष वरुण मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद थे।

यह भी पढें   आपदा पीड़ितो के लिए राम युवा कमिटी नेआयोजित किया गया रक्तदान शिविर

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com