Thu. Oct 8th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल में शांति प्रक्रिया में और देरी

 

नेपाल की प्रमुख राजनीतिक पार्टियों के बीच शांति प्रक्रिया को लेकर सहमति नहीं बनी है और दशहरा के कारण इस प्रक्रिया को और आगे बढ़ा दिया गया है.

हालांकि प्रधानमंत्री बाबूराम भट्टराई के एक सहयोगी ने कहा है कि प्रधानमंत्री शांति प्रक्रिया को पूरा करने के लिए एक नए एक्शन प्लान पर काम कर रहे हैं.
भट्टराई के मुख्य निजी सचिव गंगा श्रेष्ठा ने बीबीसी से कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री इस दिशा में पूरी ईमानदारी और ज़ोर शोर से काम कर रहे हैं’’

यह भी पढें   पूर्व प्रधानमंत्री झलनाथ खनाल ने पार्टी छोड़ी, 'समाजवादी जागरण अभियान' की घोषणा

श्रेष्ठा के अनुसार नई कार्य योजना अगले हफ्ते तक लोगों के सामने पेश कर दी जाएगी.

वैसे कम ही लोगों को लगता है कि नेपाल की आपस में झगड़ते रहने वाली पार्टियों के बीच शांति योजना पर भी जल्दी समझौता हो सकेगा.

इतना ही नहीं माओवादी दलों के व्यवहार पर भी लोग शंकित हैं कि वो नवंबर में खत्म हो रही संविधान सभा की अवधि से पहले शांति योजना को लागू करने के लिए राज़ी होंगे.

माओवादी पार्टियां पूर्व में भी उन समझौतों को लागू नहीं करने के लिए जानी जाती हैं जिन पर वो सहमत हुई हों.

यह भी पढें   आज इस मंच पर हमारे बड़े भाइयों को भी होना चाहिए था – सभापति थापा

भट्टराई 28 अगस्त को प्रधानमंत्री बने थे और उनकी यूनाइटेड कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल ने कहा था कि 45 दिनों में शांति प्रक्रिया के मूल कार्य पूरे कर लिए जाएंगे.

हालांकि अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं दिख रही है.

माओवादी पार्टियों के अलावा नेपाली कांग्रेस और सीपीएन-यूएमएल जैसे विपक्षी दलों के बीच भी सहमति नहीं बन पाई है.

विभिन्न दलों के बीच मुख्य रुप से इस बात पर सहमति नहीं बनती है कि उन माओवादी लड़ाकों का क्या होगा जो इस समय हथियारबंद हैं. उन्हें सुरक्षा बलों में शामिल किया जाए या नहीं.

यह भी पढें   रघुबीर राय जानकी आई हॉस्पिटल ऑपरेटिंग कमेटी के कोऑर्डिनेटर नियुक्त

ऐसे लड़ाकों की संख्या क़रीब 19000 है और इनके भविष्य पर सहमति नहीं बनने से शांति प्रक्रिया अधर में है.

इस शांतियोजना के पूरा नहीं होने के कारण संविधान बनाने की प्रक्रिया को भी नुकसान हो रहा है.B B C Hindi

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com