सामाजिक क्षेत्र में अच्छे काम के लिए जयश्री जाजू को मिला

माला मिश्रा बिराटनगर । बिराटनगर के अतिथि सदन प्रांगण में चार दिवसीय गणगौर महोत्सव के उद्घाटन समारोह में समाज में महत्वपूर्ण कार्य के लिए समाज सेवा जयश्री जाजू, चिकित्सा क्षेत्र श्वेता सोमानी ,शिवानी अग्रवाल , योग प्रतिक्षक श्री मति कुमारी तमांग , शिक्षा क्षेत्र सिमरन अग्रवाल ,बृन्दा राठी ,भाग्यश्री लोहिया , स्वास्थ्य क्षेत्र नितिका संथालिया , साहित्य क्षेत्र लक्ष्मी चौधरी को सम्मानित किया गया । इस मौके नंबर प्रदेश का भूमि व्यवस्था सहकारी मंत्री ओम प्रकाश सरावगी , नेपाल मारवाडी गणगौर पूजा समिति का अध्यक्ष नंदकिशोर राठी , निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मण नेवोटिया ,संस्थापक अध्यक्ष मूलचंद्र तापड़िया , रचना राठी , रेणु तोदी, घनश्याम राठी व अन्य अतिथि मौजूद थे ।

