प्रधान मंत्री देउबा काशी में काल भैरव का दर्शन किए
काशी से बिम्मी शर्मा, 3अप्रैल । आज सुबह प्रधान मंत्री देउबा ने काशी के कोतवाल कहे जाने वाले बाबा काल भैरव के दर्शन किए । भैरोनाथ स्थित काल भैरव मंदिर मे जब देउबा अपने सुरक्षा कर्मी के साथ पूरे राजकीय सम्मान में अपनी पत्नी आरजु राणा देउबा सहित दर्शन के लिए आए तब ‘हर हर महादेव, जय पशुपति नाथ’ का जयकारा लगाया गया । भैरोनाथ के सडक के दोनों ओर देउबा के बडे बडे पोस्टर लगा कर उनका स्वागत किया गया । उनकी अगवानी के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ भी साथ में थे । देउबा एक अप्रिल से भारत भ्रमण में गए हुए हैं । अपनी वाराणसी भ्रमण के दौरान ललीता घाट में स्थित नेपाली मंदिर का भी प्रधानमंत्री देउबा ने उदघाटन किया ।




