एफआईएमटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने सूरजकुण्ड मेले का दौरा किया
दिल्ली, 3मार्च । दो वर्ष के लॉकडाउन के लम्बे अन्तराल के बाद एफआईएमटी कॉलेज के विद्यार्थियों ने हरियाणा टूरिज्म द्वारा आयोजित 35वें सूरजकुण्ड इंटरनेशनल क्राफ्ट मेले का दौरा किया | कॉलेज के पत्रकारिता एवं जनसंचार इंचार्ज असिस्टेंट प्रोफ़ेसर एस.एस.डोगरा ने बताया कि पत्रकारिता के विद्यार्थियों को इस मेले में ले जाने का उद्देश्य था कि हमारे स्टूडेंट्स देश-विदेश की कला, संस्कृति, खानपान, रहन-सहन तथा कलाकारों से व्यक्तिगत रूप से रूबरू हो सकें | साथ ही अपने अध्ययन के दौरान ही इस तरह के प्रैक्टिकल अनुभवों को प्रोफेशनल ट्रेनिंग एंड स्किल के तौर पर अभिवक्त कर सकें | गौरतलब है कि फैकल्टी असिस्टेंट प्रोफ़ेसर पारुल भाटिया, सुषमा परमार एवं पूजा सहरावत ने भी चौथे एवं छठे सेमेस्टर के सभी विद्यार्थियों इस दौरे को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई |



