Wed. May 20th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बथनाहा 56 वी बटालियन में दीक्षांत समारोह का आयोजन

 

अररिया बथनाहा से लौटकर माला मिश्रा । सोमबार को 56वीं बटालियन बथनाहा के मैदान में कुल 233 नव आरक्षीयों द्वारा परेड के साथ दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में कमांडेंट मुकेश कुमार सिंह मुंडा ने उपस्थित मुख्य अतिथि संजय कुमार सारंगी, उप महानिरीक्षक क्षेत्रक मुख्यालय एस. एस. बी. पूर्णिया एवं समस्त अतिथियों का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया। इसी कड़ी में पवित्र राष्ट्रीय ध्वज एवं सशस्त्र सीमा बल के ध्वज के समक्ष भारतीय संविधान को साक्षी मानकर कुमार राजीव रंजन, प्रशिक्षण अधिकारी, द्वितीय कमान द्वारा समस्त 233 नव आरक्षीयों को ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा एवं समर्पण के साथ सर्वोत्तम सेवा राष्ट्र सेवा करने की शपथ दिलाई गई। बता दें कि ये नव आरक्षी देश के कुल 9 राज्यों आंध्रप्रदेश, असम, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र, उड़ीशा, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, तथा पश्चिम बंगाल से हैं।44 सप्ताहों के कठिन प्रशिक्षण के दौरान विभिन्न विधाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले नव आरक्षीयों को मुख्य अतिथि द्वारा स्मृति चिन्ह से सम्मानित कर उत्साहवर्द्धन किया गया। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम में सशस्त्र सीमा बल के बैंड टीम द्वारा बेहतरीन प्रदर्शन, श्वान दस्ता के द्वारा विभिन्न प्रकार के बाधाओं को पार करने का बहुत ही अच्छा प्रदर्शन, विभिन्न प्रकार के आधुनिक हथियारों का प्रदर्शन, नव आरक्षीयों द्वारा हथियारों के साथ वास्तविक व आकर्षक प्रदर्शन एवं वोल्टीग बॉक्स व जलते हुए आग के छल्ले को पार करने का बेहतरीन तरीके से प्रदर्शन किया गया। अंत में मुख्य अतिथि संजय कुमार सारंगी, उप महानिरीक्षक दीक्षांत समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि आज का यह दिन मेरे लिए अविस्मरणीय क्षण है, क्योंकि आज मैं एक ऐसे समारोह में उपस्थित हूँ जो कि सेवा, सुरक्षा व बंधुत्व के संदेश के साथ देश की आंतरिक सुरक्षा व भारत – नेपाल एवं भारत- भूटान अंतरराष्ट्रीय सीमाओं की सफलतापूर्वक सुरक्षा के लिए 233 नव आरक्षी देश की सर्वोत्तम सेवा जैसे वैश्विक महामारी के कठिन परिस्थितियों में सीमित संसाधनों के बीच विगत 44 सप्ताहों से निरंतर कार्य कुशलता पूर्वक प्रशिक्षण देकर इन नव आरक्षीयों को प्रशिक्षित करने के लिए मैं 56 वीं बटालियन के कमांडेंट, प्रशिक्षण एवं प्रबंधन से जुड़े समस्त अधिकारियों एवं बल कार्मिकों की सराहना करता हूं एवं धन्यवाद देता हूं । साथ ही मानव जीवन की सर्वोत्तम सेवा देश सेवा की ओर अग्रसर होने के लिए समस्त नव आरक्षीयों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मैं आप सभी को परिवार सहित हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूँ। वर्तमान में सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न भूमिकाओं में कुल 73 बटालियन तैनात हैं जिनमें से सीमा प्रबंधन के अंतर्गत उत्तराखंड से लेकर अरुणाचल प्रदेश तक भारत-नेपाल एवं भारत भूटान की सीमाओं पर कार्यरत है । इसके अतिरिक्त इस बल द्वारा अपने अपने कार्यक्षेत्र में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत विभिन्न क्रियाकलापों जैसे:- निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर, निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर, बेरोजगार व ग्रामीण युवाओं के लिए निःशुल्क स्किल डेवलपमेंट कोर्स आदि शामिल है ।

यह भी पढें   संसद में अमरेश सिंह ने सरकार को दिया चेतावनी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *