चुनाव की घोषणा से पूर्व वलराम महतो ने अपनी पत्नी के साथ राजदेवी मंदिर में पूजा कीं

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । वलराम महतो मेयर उम्मीदवारी की घोषणा से पूर्व शुक्रवार को नवरात्रा के सप्तमी के दिन राजदेवी मंदिर में अपनी धर्म पत्नी के साथ पूजा की। महावीर युवा समिति के अध्यक्ष वलराम साह के नेतृत्व में क्लव के पदाधिकारी तथा पूर्व पदाधिकारी ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कनस्ट्रक्शन क्षेत्र में नेपाल के वेताज वादशाह वलराम महतो शनिवार को दस वजे प्रेस सम्मेलन आयोजित कर मेयर उम्मीदवारी की घोषणा करेंगे। उनकीमेयर लड़ने कीचर्चा जनकपुरधाम में आग की तरह फैली है। इनकी उम्मीदवार की खवर से लोगों मेंमिश्रित प्रतिक्रिया है। लेकिन इनके समर्थक ज्यादे हैं।
लोगो का मानना है कि अरवपति महतो को समाज में प्रतिष्ठा चाहिए। इसलिए वे नगरपालिका के वजट का दुरुपयोग नहीं करेंगे। जनकपुरधाम का इतिहास रहा है की वोटर ने दो वार स्वतंत्र उम्मीदवार को हीमेयर वनने का मौका दिया है। घड़ी और चश्मा चुनाव चिन्ह जनकपुवासियों को आज भी याद है जव वृषेश चंद्र लाल तथा लाल किशोर साह मेयर तथा उप मेयर वने थे। दुसरी वार बजरंग साह को भी स्वतंत्र लडे थे और वोटर नेमेयर वनने का मौका दिया था। जीत हार अलग बात हैं। कव क्या होगा कहना मुश्किल है ? लेकिन वलराम महतो के मेयर की उम्मीदवारी की घोषणा के वाद जनकपुर का चुनाव दिलचस्प वनेगा।

