Thu. Jun 25th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेपाल को हिन्दू राष्ट्र वनाने के लिए देशव्यापी जागरण अभियान की शुरुआत

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल को पुन:हिन्दू राष्ट्र वनाने के लिए हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान जागरण की शुभारंभ किया गया है। इसी के तहत सोमवार को जानकी मंदिर में हिन्दू स्वाभिमान जागरण अभियान के द्वारा प्रवुद्ध नागरिक गोष्ठी तथा साहित्य परिचय कार्यक्रम जानकी मंदिर में आयोजित की गयी। इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि सर्वोच्च अदालत के अवकाश प्राप्त प्रधान न्यायाधीश गोपाल पराजुली थे। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हिन्दू धर्म का इतिहास 90हजार बर्ष पुराना है। ईसाई, वौद्ध, इस्लाम धर्म भी हिन्दू से निकला शाखा हैं। हम आपस में जाति में बंटते गए। उन्होंने कहा कि विश्व में एक मात्र देश नेपाल था जिसे भी विदेशी इशारे पर धर्म निरपेक्ष वना दिया गया। आज पूरे विश्व में एक अरव हिन्दू है लेकिन हम वंटे हुए है। आज नेपाल में धर्मांतरण तेजी गति से हो रहा है। मस्जिद मदरसो से भारत विरोधी गतिविधि पनप रही है। अगर नेपाल को हिन्दू. राष्ट्र वनाना चाहते है तो हमें पूरे देश में जागृति लाना ही होगा। कार्यक्रम में पूर्व प्रहरी अतिरिक्त महानिरीक्षक कल्याण कुमार तिमिस्लना, हिन्दू राष्ट्र स्वाभिमान के के केन्द्रीय सदस्य ज्योत्सना साउद ने विचार रखें। निर्मल चौधरी की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में जानकी मंदिर के महंत राम तपेश्वर दास बैष्णव, उद्योगपति तथा समाजसेवी ओम सर्राफ, नेपाल हिन्दू स्वयं सेवक के जिला संयोजक पवन ठाकुर भी मंचासीन थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगो की सहभागिता रही ।

यह भी पढें   नेपाल में गूंजा सनातन का संदेश : स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने संस्कृति, राष्ट्र और मानवता पर दिया प्रेरक उद्बोधन

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may missed