जोगबनी बोर्डर पर मानव हड्डी के साथ एक एमबीबीएस का छात्र गिरफ्तार

हिमलिनी प्रतिनिधी बिराटनगर । एक एमबीबीएस भारतीय छात्र को नेपाल का सशस्त्र प्रहरी बल ने 46 मानव हड्डियों के साथ गिरफ्तार किया है । मंगलवार को बिराटनगर के रानी बीओपी का इंस्पेक्टर प्रभात गौतम के कमान में जवानों ने उक्त छात्रों को चेक जांच किया जहां उसके साथ रहे कार्टून से उक्त हड्डियां बरामद हुई है । गिरफ्तार यूवक पूर्णिया निवासी आदित्य सिन्हा उम्र 26 वर्ष है । इंस्पेक्टर गौतम के अनुसार रिक्सा से जोगबनी के ओर जा रहे उक्त युवक को शक के आधर पर रोका गया फिर चेक किया गया । इंस्पेक्टर ने बताया कि उक्त छात्र बीपी कोइराला स्वास्थ्य विज्ञान प्रतिष्ठान के अंतिम वर्ष एमबीबीएस के छात्र को मानव हड्डी के साथ कार्रवाई हेतु स्थानीय इलाका प्रहरी कार्यालय रानी के हवाले किया गया है । बता दे कि अक्टूबर 2021 माह में उक्त क्षेत्र से 28 पीस मानव हड्डियां बरामद हुआ था । हालाकि तब भारत से नेपाल लाया जा रहा था । जिसके बाद बोर्डर पर कई माह तक दोनो ओर के सुक्षकर्मी सघन चेक जांच अभियान चलाया जो अभी भी जारी है । गिरफ्तार छात्र से इलाका प्रहरी कार्यालय रानी में पूछताछ चल रहा है ।

