चुनावी मुद्दा को लेकर आज एमाले केन्द्रीय कार्यालय और सचिवालय बैठक
काठमांडू, १८ अप्रील । स्थानीय निर्वाचन संबंधी एजेण्डा में विमर्श के लिए नेकपा एमाले ने केन्द्रीय कार्यालय और सचिवालय बैठक तय किया है । दोनों बैठक आज ही होने जा रहा है । प्राप्त सूचना अनुसार सचिवालय बैठक से पूर्व केन्द्रीय कार्यालय बैठक सुबह ११ बजे के लिए तय हुआ है ।
केन्द्रीय कार्यालय बैठक समाप्त होने के बाद शाम ६ बजे सचिवालय बैठक आह्वान हुआ है । प्रचार विभाग प्रमुख पृथ्वीसुब्बा गुरुङ के अनुसार सचिवालय बैठक च्यासल स्थित तुलसीलाल स्मृति भवन में होने जा रहा है । बैठक में पार्टी की ओर से स्थानीय तह में प्रतिस्पर्धा करनेवाले उम्मीदवार, चुनावी घोषणापत्र आदि विषय को लेकर विचार–विमर्श की जाएगी ।

