Sat. Aug 22nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

महानगर और उप–महानगर में टिकट वितरण के लिए आज सत्ताधारी गठबंधन का बैठक

 
फाईल तस्वीर

 

काठमांडू, १८ अप्रील । वैशाख ३० गते के लिए घोषित स्थानीय चुनाव को लक्षित करते हुए महानगर और उप–महानगरपालिका के उम्मीदवारों को टिकट वितरण संबंधी कार्य को लक्षित करते हुए आज सत्ताधारी गठबंधन का बैठक होने जा रहा है ।

स्थानीय स्तर में विरोध होते हुए भी केन्द्र में सत्ताधारी दलों के बीच चुनावी तालमेल की कसरत जारी है । ऐसी ही पृष्ठभूमि में आज सुबह ९ बजे प्रधानमन्त्री निवास बालुवाटार में सत्तधारी गठबंधन का बैठक आह्वान हुआ है ।

यह भी पढें   सेनाध्यक्ष जनरल धीरज सेठ को नेपाली सेना के मानद महारथी का पद और सम्मान

प्राप्त सूचना अनुसार बैठक में चुनावी तालमेल और सिट बाँडफाँट संबंधी विषय में महत्वपूर्ण निर्णय हो सकता है । स्मरणीय है, गठबंधन में शामील नेकपा माओवादी केन्द्र ने भरतपुर महानगरपालिका के साथ धरान, जितपुर, सिमरा हटौडा और घोराही उप–महानगरपालिका में दावा किया है । इसीतरह एकीकृत समावादी ने एक और जसपा ने दो महानगरपालिका में दावा किया है । लेकिन नेपाली कांग्रेस ने सभी महानगरपालिका में दावा किया है ।

यह भी पढें   मंत्रिपरिषद् की नियमित बैठक आज दोपहर को

निर्वाचन आयोग द्वारा सार्वजनिक कार्यतालिका अनुसार वैशाख ११ और १२ गते उम्मेदवारों की मनोनयन होना चाहिए । उसके लिए अब ६ दिनों की समय बांकी है ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com