Sat. May 2nd, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

आज का पंचांग:-* *आज दिनांक:- 24 अप्रैल 2022 रविवार* शुभसंवत् :-2079

 

*नक्षत्र आ योगशशि सूर्यनित्यम्,*
*तिथिवार रा लग्न दिवसं नमामि।*
*मुहुर्त तारासा का कृतं वै*
*करोतु पंचांगमिद् शा प्रभातम्।।*
🌺🌺🌺🌺🌺
*ॐ ऐहि सूर्य सहस्त्रांशों तेजो राशे जगत्पते।*
*अनुकंपय भक्त्या, गृहाणार्घय दिवाकर:।।*
*ॐ ह्रीं घृणिः सूर्य आदित्यः क्लीं ॐ।।*
*ॐ ह्रीं ह्रीं सूर्याय नमः।।*
*ॐ घृणि सूर्याय नम:।।*
🙏🙏🙏🙏

*आज का पंचांग:-*
*आज दिनांक:- 24 अप्रैल 2022 रविवार*
शुभसंवत् :-2079
शाके:-1944
*उत्तरायण* सौम्यगोल:
ऋतु:- *वसन्त*
माह:- वैशाख
पक्ष:- कृष्ण
तिथि:- अष्टमी प्रातः 7:13 तक उपरांत नवमी,
नक्षत्र :- श्रवण रात्रि 8:22 तक उपरांत धनिष्ठा,
योग:- शुभ रात्रि 1:31 तक उपरांत शुक्ल,
करण:- कौलव,
सूर्योदय :-प्रातः 05:35
सूर्यास्त :- संध्या 06:25
सूर्य:- *अश्विनी नक्षत्रे मेष राशौ च रवि,*
चंद्रमा :- *मकर राशौ च चन्द्रः*
*आज का राहूकाल*
सायं 4:30 बजे से 6:00 बजे तक
*अभिजीत मुहूर्त:-*
दोपहर 11:34 से 12:27 तक।
भारतीय ज्योतिष के अनुसार
कोई भी नया और शुभ कार्य जिस कार्य से चिरकाल तक लाभ लेना हो ऐसे प्रत्येक कार्य को अभिजीत मुहूर्त में प्रारंभ करना चाहिए यह अभिजीत मुहूर्त सभी कार्यों के लिए शुभ होता है। वहीं राहुकाल में कोई भी शुभकार्य प्रारंभ नही करना चाहिए।
*दिशाशूलः-*
आज के दिन पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो पान या घी खा कर प्रस्थान करें।
*तिथि का महत्वः-*
*आज का पर्व त्यौहार,मुहूर्त व खास:-*
*आज श्री शीतला अष्टमी व्रत में प्रातः स्नान पूर्वक माता श्री शीतला दुर्गा एवं श्री सूर्य उपासना, श्री गणेश अथर्वशीर्ष, श्री आदित्यहृदय स्तोत्र का पाठ, श्री विष्णु पूजन, स्तोत्र पाठ, महामृत्युन्जय महामंत्र जप सर्व सिद्धिदायक, सर्वत्र विजय दायक, अखण्ड सुख सौभाग्य दायक एवं सबके लिए परम कल्याणकारी होगा।*

*🌹दैनिक राशिफल🌹*
*देशे ग्रामे गृहे युद्धे सेवायां व्यवहारके।*
*नामराशेः प्रधानत्वं जन्मराशिं न चिन्तयेत्।।*
*विवाहे सर्वमाङ्गल्ये यात्रायां ग्रहगोचरे।*
*जन्मराशेः प्रधानत्वं नामराशिं न चिन्तयेत।।*

*🌺आज का दैनिक राशि :-🌺*

🐏मेष:-
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन अशान्त हो सकता है। किसी रुके हुए धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मित्र के सहयोग से कारोबार में आय वृद्धि होगी। आत्मसंयत रहें। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। संचित धन में कमी आएगी। शैक्षिक कार्यों में कठिनाइयां आ सकती हैं।
आज छुट्टी के दिन मौज मस्ती के कार्यक्रमों में बिजी रहेंगे। मित्रों के साथ यात्रा की संभावना बन रही है‌, जिसके ऊपर धन खर्च होगा। परिवार के साथ समय बिताने के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। कुल मिलाकर अपनी ऊर्जा को पुनः जागृत करने के लिए एक अच्छा दिन है, ताकि सारे सप्ताह अच्छे से काम कर सकें।

यह भी पढें   लुम्बिनी में बुद्ध जयंती का भव्य आयोजन, भारत-नेपाल सांस्कृतिक व बौद्धिक साझेदारी हुई और मजबूत

🐂वृष:-
मन प्रसन्न रहेगा। परिवार में सद्भाव रहेगा। मान-सम्मान की प्राप्ति‍ होगी। परिवार की सुख-सुविधाओं के लिए खर्च बढ़ सकते हैं। भवन सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान बढ़ सकता है। निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। कार्यक्षेत्र में परिश्रम की अधिकता रहेगी। भाइयों का सहयोग मिलेगा।
आपको परिवार के सहयोग से इच्छापूर्ति के अवसर प्राप्त होंगे। लंबे समय से जिस वस्तु का आप इंतजार कर रहे थे, आज उसके मिलने की संभावना बन रही है। ब्याज पर दिया हुआ धन भी, मोटी कमाई कराने में सहायक होगा। रुका हुआ पैसा मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

👫मिथुन:-
मन में शान्ति‍ एवं प्रसन्नता रहेगी। परिवार में सुख-शान्ति‍ रहेगी। नौकरी में कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। स्वास्थ्‍य का भी ध्यान रखें। कारोबार का विस्तार हो सकता है। माता-पिता का साथ मिलेगा। संयत रहें। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं।
आज आपके लिए बेहतरीन दिन है। समाज से मान सम्मान मिलेगा। अपना पूरी ऊर्जा का उपयोग लक्ष्य प्राप्ति की तरफ लगाएंगे, जो कि सफल रहेगा। आपके मन मुताबिक काम पूरे होते जाने से प्रसन्नता होगी। धन प्राप्ति के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ सकता है, परंतु बाद में एक साथ बड़ी रकम प्राप्त होगी।

🦀कर्क:-
संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध से बचें। मन परेशान हो सकता है। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। वाहन सुख की प्राप्ति‍ हो सकती है। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। सुस्‍वादु खानपान में रुच‍ि रहेगी।
आपको अपने खर्चे पूरा करने के लिए संचित धन का भी प्रयोग करना पड़ सकता है, परंतु परेशान होने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है, जो भी धन खर्च करेंगे, वह पुनः आय प्राप्ति के रूप में आपको वापस मिलने की संभावना बन रही है। पिता तुल्य कोई व्यक्ति आज आपके लिए मददगार सिद्ध होंगे। समृद्धि बढ़ेगी और परिवार का नाम होगा।

🐅सिंह:-
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। सुस्वादु खापान में रुचि बढ़ेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। वाणी में कठोरता का प्रभाव हो सकता है। सन्तान का कष्ट रहेगा। रहन-सहन भी कष्टमय हो सकता है।
आपको व्यावसायिक स्तर पर बहुत से चैलेंज का सामना करना पड़ सकता है। नजदीकी लोगों के प्रोत्साहन से कार्य को बेहतरीन ढंग से करने का प्रयास करेंगे। अपनी गतिविधियों को छिपा कर रखने की पूरी कोशिश करेंगे। व्यापारियों के रिसोर्सेज बढ़ेंगे। धन एकत्रित करने पर फोकस रहेगा।

यह भी पढें   मोजतबा खामेनी का बयान, जनता से आर्थिक मोर्चा संभालने की अपील

🧕कन्या:-
मन अशान्त रहेगा। आत्मसंयत रहें। मानसिक शान्ति‍ के लिए प्रयास करते रहें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। माता का सानिध्य मिल सकता है। नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। आय में व्यवधान आएंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग हैं।
जिनका व्यवसाय गार्मेंट्स, ज्वेलरी और बुक्स के एक्सपोर्ट से संबंधित है, उन्हें बहुत लाभ होने की संभावना बन रही है। नए अनुबंध बनेंगे। बातचीत से साझेदार के साथ संबंध मजबूत बनेंगे। कमाई के लिए दिन सामान्य रहेगा।

⚖️तुला:-
शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से सहभाव रखें। खर्चों में वृद्धि होगी। तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। किसी दूसरे स्थान पर भी जाना पड़ सकता है। भाइयों से विवाद हो सकता है। माता का सहयोग म‍िलेगा।
आपको अपने काम से काम रखना चाहिए। आपके काम में कई तरह की विघ्न बाधाएं आ सकती हैं, परंतु आप अपनी दिनचर्या को सुनियोजित करके अपने काम को लगन से पूरा करने का प्रयास करें, सफलता मिलेगी। फिजूल वाद-विवाद से जितना ज्यादा बचेंगे, उतना सुकून भरा दिन रहेगा।

🦂वृश्चिक:-
परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। भवन के रखरखाव एवं भौतिक कार्यों के विस्तार पर खर्च बढ़ सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे।
घर से संबंधित परेशानियों की वजह से पीड़ित हो सकते हैं। मौज-मस्ती के प्रयास में कोई ना कोई रुकावट से मुश्किल हो सकती है। नौकरी पेशा जातकों के लिए भी बहुत अच्छा समय नहीं है, परिवर्तन की तलवार लटकी रहेगी।

🏹धनु:-
मन प्रसन्न रहेगा। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। परिवार की किसी बुजुर्ग महिला से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। रहन-सहन में असहज रहेंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। शैक्षिक कार्यों में सुधार आएगा। रहन-सहन अव्यवस्थित हो सकता है।
घरेलू मोर्चे पर बहुत ज्यादा सक्रिय रहेंगे। लंबे समय से लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए आज अनुकूल दिन है। व्यवसायिक अकाउंट्स और पेपर वर्क से जुड़े काम को करने में व्यस्त रहेंगे। आपके अनुरूप काम होने से मन प्रसन्न रहेगा, वाद विवाद से बचें।

यह भी पढें   हम नम्र हैं, लेकिन कमजोर नहीं है – गगन थापा

🐊मकर:-
आज आप संयत रहें। व्यर्थ के क्रोध एवं वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। माता-पिता का साथ मिलेगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
आपकी कलात्मक क्षमता बढ़ेगी आपके प्रेजेंटेशन प्रभावी रहेंगे। यात्रा के कार्य में कोई ना अंडगें लग सकते हैं या यात्रा करेंगे तो वह बहुत ज्यादा फलदायक नहीं रहेगी। निकटजनों के साथ संपर्क मजबूत बनाने का प्रयास करें। आर्थिक लाभ के लिए दिन अच्छा है।

🍯कुंभ:-
मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। वाहन के रखरखाव एवं वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ सकते हैं। स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। परिवार एवं मित्रों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा हो सकती है। कारोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे।
धन संबंधित मामलों में होने वाली देरी की वजह से परेशान हो सकते हैं। खर्चों की अधिकता मन को पीड़ित करेगी। बड़ी मात्रा में धन के फंसने की वजह से चिंताएं बढ़ सकती हैं। संभल कर चलने का समय है, आंख मूंदकर किसी पर भी विश्वास ना करें।

🐟मीन:-
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। शैक्षिक कार्यों के प्रति सचेत रहें। खर्चों की अधिकता रहेगी। कारोबार में सहयोग मिल सकता है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं।
सारे दिन अपने आप के बारे में चिंतन करते रहेंगे। स्वयं को बेहतर तरीके से समाज के आगे प्रस्तुत करने के लिए जरूरी खर्चे करेंगे। कपड़े व ज्वेलरी पर धन खर्च होने की संभावना बन रही है। आपका प्रभावशाली व्यक्तित्व दूसरों पर अपनी छाप छोड़ेगा। आर्थिक लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। गिफ्ट के रूप में धन की प्राप्ति होगी।

🙏आपका दिन मंगलमय हो🙏
*आराकाशा आलेख:—*
🌺🌸🌹🌸🌺
*हरि ॐ गुरुदेव..!*
*✒✍🏻 ✒✍🏻*
*ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*
*🌺शुभम बिहार यज्ञ ज्योतिष आश्रम🌺*
*व्हाट्सअप से संपर्क नं. – 9431093636*
*9934428775*

ज्योतिषाचार्य आचार्य राधाकान्त शास्त्री*

(अहर्निशं सेवा महे)
*आवश्यक मे कॉल से संपर्क:- 7004427683*
*कॉल पर वार्तालाप समय:- प्रातः 6 से 10 बजे तक एवं रात्रि 7 से 11 बजे तक।*
*!!भवेत् तावत् शुभ मंगलम्!!*

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *