नामांकन से पूर्व उम्मीदवार जानकी मंदिर में माथा टेक रहे हैं।

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
स्थानीय चुनाव में मेयर, उप मेयर उम्मीदवार नामांकन दाखिला से पूर्व जानकी मंदिर में पूजा पाठ कर रहे। धनुषा, महोतरी रौतहट सर्लाही सहित अन्य जिला के उम्मीदवार पूजा कर मन्नत मांग रहे हैं। विश्व के हिन्दू के आस्था के केंद्र जानकी मंदिर में भारत में चुनाव की घोषणा के वाद बिधायक सांसद तथा मुखिया प्रत्याशी जानकी मंदिर में पूजा पाठ के वाद नामा दाखिल करने की परंपरा रही है।

