Thu. Jul 9th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

चीन के हेनान प्रांत में बर्ड फ्लू का H3N8 (H3N8 Bird Flu) स्ट्रेन मिला, एक बच्चा संक्रमित

 

बीजिंग, एएनआइ।

दुनिया भर में कोरोना वायरस का कहर अभी थमा नहीं था कि चीन के हेनान प्रांत में बर्ड फ्लू के H3N8 (H3N8 Bird Flu) स्ट्रेन से मानव के संक्रमित होने का पहला मामला मिला है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने एक बयान में इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इससे संक्रमण का लोगों में फैलने का जोखिम कम है।

यह भी पढें   फीफा विश्वकप – अमेरिका बाहर, बेल्जियम का क्वाटर फाइनल में प्रवेश

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने क्या कहा,

दरअसल, चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग ने बताया कि जिस बच्चे में बर्ड फ्लू के H3N8 स्ट्रेन मिला है। उसे बुखार सहित कई अन्य लक्षण मिले। जिसके बाद चार वर्षीय लड़के की स्वास्थ्य जांच की गई तो वह वायरस से संक्रमित पाया गया। एनएचसी के अनुसार, बच्चे का कोई भी करीबी वायरस से संक्रमित नहीं था। इसमें कहा गया है कि बच्चा अपने घर में पाले गए मुर्गियों और कौवे के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ है।

यह भी पढें   हिन्दू साम्राज्य दिनोत्सव पर रक्सौल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भव्य पथ संचलन

 

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *