संघ और प्रदेश का चुनाव मार्गशीर्ष के भीतर होना चाहिएः पौडेल

काठमांडू, ८ मई । नेकपा एमाले के उपाध्यक्ष विष्णु पौडेल ने कहा है कि संघ और प्रदेश का चुनाव आगामी मार्गशीर्ष महीने के भीतर सम्पन्न होना चाहिए । सरकार द्वारा प्रस्तुत नीति तथा कार्यक्रम के ऊपर विचार–विमर्श के लिए आज शनिबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते उन्होंने ऐसा कहा है । उनका कहना है कि वर्तमान सरकार चुनावी सरकार है और मार्गशीर्ष के भीतर ही चुनाव सम्पन्न करना संवैधानिक दायित्व भी है । पूर्व अर्थमन्त्री भी रहे एमाले उपाध्यक्ष पौडेल ने यह भी कहा है कि आगामी चुनाव के बाद बननेवाला नये सरकार को दृष्टिगत कर वर्तमान सरकार को पपुलिस्ट बजेट लाने की जरुरत भी नहीं है ।

