प्रचण्ड ने ओली से कहा– ‘आप में आज भी घमण्ड है, ताकता है तो फिर प्रधानमन्त्री बन कर दिखाएं’

काठमांडू, २८ मई । नेकपा माओवादी केन्द्र के अध्यक्ष पुष्पकमल दाहाल प्रचण्ड ने कहा है कि एमाले अध्यक्ष केपीशर्मा ओली में कल की तरह आज भी दम्भ और घमण्ड बांकी ही है । सरकार द्वारा प्रस्तुत नीति तथा कार्यक्रम के ऊपर विचार–विमर्श के लिए शनिबार आयोजित प्रतिनिधिसभा बैठक को सम्बोधन करते हुए उन्होंने कहा– ‘मुझे लगा था की चुनावी नतिजा के बाद वह आत्मसमीक्षा करेंगे, लेकिन नहीं कर रहे हैं । आज भी अहंकार, दम्भ और घमण्ड ही कर रहे हैं ।’
अध्यक्ष प्रचण्ड ने कहा कि राष्ट्रीयसभा सदस्य, संघ और प्रदेश सरकार से बाहर होने के बाद भी ओली में बदलाव नहीं आया है, पुराने ही घमण्ड उनमे दिखाई दे रहा है । उन्होंने आगे कहा– ‘केपीशर्मा ओली जितनी बार प्रधानमन्त्री बने हैं, उसमें माओवादी केन्द्र का ही साथ और समर्थन रहा है ।’ आगामी चुनाव के बाद फिर प्रधानमन्त्री बन कर दिखाने के लिए भी उन्होंने एमाले अध्यक्ष ओली को चुनौती दी है । उनका कहना है कि माओवादी की सहयोग बिना ओली फिर प्रधानमन्त्री बनने की सम्भावना नहीं है ।

