प्रभु साह के एमाले में आने से एमाले मजबूत हुयी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
पूर्व मंत्री प्रभु साह को नेकपा माओवादी त्यागकर नेकपा एमाले में प्रवेश करने पर रौतहट जिला सहित पूरे मधेश में एमाले पार्टी मजबूत हुयी है। प्रभु साह के समर्थक पूरे मधेश प्रदेश में हैं। उनके एमाले में आने से बड़ी संख्या में माओवादी नेता तथा कार्यकर्ताओं को एमाले में प्रवेश जारी हैं। गत दिनों संपन्न स्थानीय चुनाव में एमाले का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा है। पांच साल पहले चुनाव की तुलना में वोट प्रतिशत बढा है। पिछले स्थानीय चुनाव में मधेश प्रदेश में301437मत मिले थे इस चुनाव में 498057मत मिले हैं। इसी तरह पिछले स्थानीय चुनाव में सप्तरी में 17प्रतिशत मत मिले थे इसवार के चुनाव में 21प्रतिशत मत मिले हैं। इसी तरह सर्लाही में पिछले स्थानीय चुनाव में 18प्रतिशत मत मिला था इस बार के स्थानीय चुनाव में 25प्रतिशत मिला है। पर्सा जिला में पिछले चुनाव में 17प्रतिशत मिला था इस चुनाव में सिरहा में 27प्रतिशत मिला है वही पिछला चुनाव में 25प्रतिशत मिला था। माओवादी के गढ माने जाने बाले धनुषा तथा रौतहट जिला में एमाले का अच्छा प्रदर्शन रहा है। मधेश पार्टी का गढ महोतरी जिला में पिछले चुनाव में एमाले को 12प्रतिशत मिला था इस चुनाव में 14प्रतिशत मिला है। प्रभु साह के गृह जिला रौतहट जिला में स्थानीय चुनाव में मौलापुर, देवाही गोनाही तथा गरुरा नगरपालिका में एमाले ने जीत दर्ज कीं हैं। कई पालिका में कई बार्ड अध्यक्ष जीते है। मेयर, उप मेयर में दुसरे स्थान पर रही है। पिछले स्थानीय चुनाव में एमाले खाता भी नहीं खोल सकी हैं। एमाले उम्मीदवार को हराने सत्तारूढ़ पार्टी नेगठबंधन किया था फिर भी तीन स्थानों पर जीत दर्ज कर प्रभु साह प्रतिष्ठा बचाने में कामयाब रही है। प्रभु फैक्टर एमाले के लिए संजीवनी का काम कर रही है। सभी पार्टियों के नेता दवे जुवान से बोल रहे हैं।

