वामदेव ने आह्वान किया नेकपा एकता बैठक

काठमांडू, २० जून । नेकपा माओवादी केन्द्र और नेकपा एमाले बीच पार्टी एकता कर नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (नेकपा) बनाने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निर्वाह करनेवाले वामदेव गौतम नेकपा विभाजन के बाद राजनीति में निष्क्रिय हो रहे थे । लेकिन पिछली बार नेता गौतम सक्रिय हो रहे हैं । ऐसी ही पृष्ठभूमि में नेता गौतम ने नेकपा एकता बैठक आह्वान किया है ।
नेता गौतम ने आगामी आषाढ ११ गते शनिबार सुबह ८ बजे एकता बैठक आह्वान किया है । बैठक ललितपुर जिला धोबीघाट स्थित सिद्धार्थ काटेज में होने जा रहा है । नेकपा की ओर से राष्ट्रीयसभा सदस्य में भी मनोनित नेता गौतम नेकपा विभाजन होने के बाद माधव कुमार नेपाल की पार्टी नेकपा एकीकृत समाजवादी में शामील हो सकते हैं, ऐसा अनुमान हो रहा था । लेकिन नेता गौतम न तो एकीकृत मसाजवादी में शामील हो गए, ना ही नेकपा एमाले में । उन्होंने बारबार आग्रह किया है कि नेपाल में जो भी वामपन्थी पृष्ठभूमि के पार्टी और नेता हैं, उन लोगों को इकठ्ठा होना जरुरी है ।
नेता गौतम पिछली बार कह रहे हैं कि नेकपा एमाले, माओवादी केन्द्र और एकीकृत समाजवादी पार्टी के बीच पुनः पार्टी एकता होना जरुरी है । शुक्रबार आयोजित बैठक में एमाले तथा माओवादी पृष्ठभूमि के १०० आसपास नेता सहभागी होने की अपेक्षा है ।

