भारतीय राजदूतावास,काठमांडू ने भारत के ७६ वीं स्वतंत्रता दिवस धुमधाम से मनाया
काठमांडू, नेपाल २०७९ श्रावन ३० गते । भारतीय राजदूतावास , काठमांडू ने इसी श्रावण ३० गते भारत के ७६ वीं स्वतंत्रता दिवस को बहुत धुमधाम से मनाया है । ये कार्यक्रम भारत के स्वतंत्रता के ७५ वर्ष के ऐतिहासिक उपलब्धियों को याद कर भारत सरकार ने सन् २०२१ मार्च को आजादी का अमृत महोत्सव का उद्धघाटन किया था । २०२१ से लेकर २०२३ तक को भारत अमृत महोत्सव के रुप में मनाएगा । आज का यह कार्यक्रम भी उसी अमृत महोत्सव के अन्तगर्त मनाया गया है ।
२) दूतावास के काउन्सिलर श्री प्रसन्न श्रवास्तव द्वारा झंडा फहराने के साथ ही कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । तत्पश्चात उन्होंने भारत के माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मूर्म ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य पर जो देश के नाम संदेश दिया, उस संदेश को पढ़कर सुनाया ।
भारत के स्वतंत्रता के खातिर हमारे स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा किए गए बलिदान को याद करते हुए राष्ट्रपति मूर्म ने भारत ने जो उपलब्धियां हासिल की उसकी चर्चा की । भारत के राष्ट्रवादी कवि कुवेम्पु को उदृत करते हुए उन्होंने मातृभूमि और भारतीय नागरिक के उत्थान के लिए भारत के युवाओं को पूर्ण रुप से समर्पित होकर आगे बढ़ने का आह्वाहन किया ।
३) कार्यक्रम में दूतावास ने भारतीय सशस्त्र बल के दिवगंत सैनिकों की पत्नी और उनके निकटतम रिश्तेदारों को नेरु २.६५ करोड़ रुपया प्रदान कर सम्मान किया है ।
४) दूतावास ने आजादी का अमृत महोत्सव हाजिर जबाब प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया । देश से बाहर रहनेवाले भारतीय युवा और विदेशी नागरिको को भारत के बारे में जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से भारत सरकार के विदेश मंत्रालय ने इस हाजिर जबाब प्रतियोगिता का आयोजन किया था ।
५) कार्यक्रम में स्वामी विवेकानंद सांस्कृतिक केन्द्र और केन्द्रीय विद्यालय, काठमांडू के शिक्षक तथा विद्यार्थियों ने देशभक्ति गीत भी प्रस्तुत किया ।
दूतावास के फेसबुक पेज के द्वारा कार्यक्रम का प्रत्यक्ष प्रसारण भी किया गया ।





