पिछले २४ घंटों में ८८८ में कोरोना संक्रमण, १ की मृत्यु
काठमांडू, १५ अगस्त । पिछले २४ घंटों की अवधि में नेपाल में ८८८ नये व्यक्तियों में कोरोना वायरस की संक्रमण पुष्टी हुई है । स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मन्त्रालय द्वारा आइतबार सार्वजनिक रिपोर्ट अनुसार ५ हजार ७ सौ ३७ व्यक्तियों में परीक्षण करने पर उल्लेखित संख्या में संक्रमित दिखाई दिए हैं । मन्त्रालय ने कहा है कि इस अवधि में एक संक्रमित की मृत्यु भी हुई है और ४ सौ ७४ संक्रमित संक्रमण से मुक्त भी हो गए हैं । नये तथ्यांक अनुसार आज के दिन देश भर सक्रिय संक्रमितों की संख्या ५ हजार ३ सौ ४७ है ।

