नेपाल में पिछड़ा वर्ग को आरक्षण मिलें : उपेन्द्र यादव

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । नेपाल में पिछड़ी जातियों को आरक्षण मिलें। इसके लिए मैं सड़क से सदन तक आबाज उठा चुका हूं। उपयुक्त बातें जनकपुरधाम में शनिवार को आयोजित तृतीय पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रमुख अतिथि पद से वोलते हुए कहीं। उन्होंने आगे कहा कि हम संघीयता तथा गणतंत्र बचाने के लिए गठबंधन किया हैं। अगर गठवंधन में जसपा को उचित सीट नहीं मिलने पर गठबन्धन नहीं करेंगी। उपेन्द्र यादव ने कहा कि सभी पार्टियों ने पिछड़ा वर्ग को ठगने का काम किया है।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मो. लाल बाबू राउत गद्दी नेकहा कि मधेश सरकार पिछड़ा वर्ग के विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाओं का पहल की है। पिछड़ा वर्ग के कल्याण हेतु 6करोड़ का बजट मधेश सरकार द्वारा किया गया था।
अपने अध्यक्षीय भाषण में पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय अध्यक्ष भरत प्रसाद महतो ने कहा कि नेपाल में 32पिछड़ी जातियां है जो राजतंत्र समय से ही सभी क्षेत्रों में पिछड़ा है। जव तक सरकार इस जाति को आरक्षण नहीं देगी। पिछड़ी जातियां समाज में मुख्य धारा से नहीं जुड़ सकती है।
कार्यक्रम में बिधायक रामाशीष यादब, पूर्व मेयर लाल किशोर साह, जसपा के जिला उपाध्यक्ष अंबू प्रसाद साह परमेश्वर कापड़ी, निमाई महतो, शंभू ठाकुर, भुवनेश्वर महतो सहित कई लोगो ने विचार रखें।

