Fri. Sep 4th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

नेकपा एमाले का जनसभा तथा पार्टी प्रवेश कार्यक्रम जनकपुरधाम में शुरु

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । जनकपुरधाम के तिरहुतिया गाछी में नेपाल कम्युनिष्ट पार्टी (एमाले) की जन सभा तथा प्रवेश कार्यक्रम शुरू हैं। कार्यक्रम में नेकपा एमाले के राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री के. पी. शर्मा ओली, पूर्व उपाध्यक्ष तथा पार्टी के केन्द्रीय सचिव रघुबीर महासेठ, पार्टी के स्थायी कमिटी सदस्य अग्नि खरेल, पूर्व मंत्री जूली महासेठ सहित अन्य नेता मौजूद हैं जनकपुरधाम में पार्टी द्वारा के. पी. शर्मा ओली को 205किलो के माला पहनाकर स्वागत किया गया। तथा जानकी मंदिर के चांदी का तस्वीर भेंट किया गया। इस कार्यक्रम में लोसपा के केन्द्रीय सदस्य पूर्व मंत्री अरविंद साह, जसपा के केन्द्रीय सदस्य तथा प्रतिनिधि सभा रुइनाथ, प्रदेश सभा सदस्य तथा जसपा के केन्द्रीय सदस्य अजू कुमारी यादव, नेपाली कांग्रेस के पूर्व जिला सभापति संतोष यादव, लोसपा के केन्द्रीय सदस्य राम उदित राम, शंभू साह, नेपाली कांग्रेस के पूर्व उप सचिव महेश बस्नेत, बिजेता झा, नेकपा एसचंद्रदेव राउत, लक्ष्मी नारायण भगतसहित कई नेता ने बिभिन्न पार्टी परित्याग कर एमाले की सदस्यता ग्रहण किए। जानकारी केअनुसार 5500से अधिक लोगो ने एमाले की सदस्यता ग्रहण किए। कार्यक्रम जारी हैं।

यह भी पढें   नागढुंगा–नौबिसे सड़क धंसी, एकतरफा यातायात जारी

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com