देउवा विरुद्ध कांग्रेस नेता ने दिया आन्दोलन की चेतावनी

काठमांडू, २९ सितम्बर । मार्गशीर्ष ४ गते के लिए घोषित आम निर्वाचन को लेकर नेताओं का दौड़धूप जारी है । विशेषतः उम्मीदवार बनने की चाहत रखनेवाले नेतागण पार्टी के शीर्ष नेताओं के साथ बार्गेनिङ कर रहे हैं । कई नेता टिकट के लिए ही पार्टी परिवर्तन भी कर रहे हैं । ऐसी ही पृष्ठभूमि में नेपाली कांग्रेस के भीतर कुछ नेतागण विद्रोह कर रहे हैं । विद्रोही नेताओं ने प्रधानमन्त्री भी रहे पार्टी सभापति से चेतावनी दी है कि अगर देउवा अपनी मनमानी जारी रखेंगे तो गम्भीर परिणाम आ सकती है और पार्टी नेतृत्व के विरुद्ध आन्दोलन शुरु हो सकता है ।
नेपाली कांग्रेस के भीतर संस्थापन समूह के विरुद्ध डा. शेखर कोइराला समूह दिखाई दी है । डा. कोइराला समूह के नेता गुरुराजत घिमिरे ने आज बिहिबार पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा है कि वे लोग पार्टी सभापति का निर्णय प्रतिक्षा कर रहे हैं, अगर प्रतिकूल निर्णय आ जाता है तो पार्टी नेतृत्व के विरुद्ध आन्दोलन शुरु होनेवाला है । डा. कोइराला समूह की ओर से आयोजित चियापान तथा दशहरा की शुभकामना आदन–प्रदान कार्यक्रम को सम्बोधन करते हूए उन्हों ने कहा– ‘सभापति जी ने कहा है कि वह सभी को एक साथ लेकर आगे बढ़ेगे, हम लोग उनके निर्णय प्रतिक्षा कर रहे हैं । उसके बाद ही हम लोगों का निर्णय होगा । अगर उनकी मनमानी जारी रहेगी तो कार्यकर्ता अपने–अपने रास्ता पकड़ लेंगे ।’
स्मरणीय है, पार्टी की ओर से पेश समानुपातिक उम्मीदवारों की नामावली और टिकट वितरण को लेकर कार्यकर्ताओं की एक बड़ पंक्ति पार्टी सभापति देउवा से असन्तुष्ट हैं । असन्तुष्ट समूह को नेतृत्व प्रदान करनेवाले डा. कोइराला समूह का कहना है कि उनके समूह को कमसे कम ४० प्रतिशत हिस्सेदारी अनिवार्य प्राप्त होना चाहिए ।

