Sun. Jun 7th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सिंह पर एक कमल राजित ताहि उपर भगवती माँ

 

काठमांडू, ३० सितंबर माँ भवानी के पूजा अर्चना का समय चल रहा है । सभी आस्था और विश्वास से पूजा आराधना में लगे हैं । नवरात्रा का आज पांचवा दिन है । और आज माँ दुर्गा के पांचवें स्वरुप स्कंदमाता की पूजा की जाती है । स्कंदमाता हिमालय की पुत्री पार्वती है और इन्हें गौरी भी कहा जाता है । स्कंदकुमार कार्तिकेय की माता के कारण इन्हें स्कंदमाता के नाम से जाना जाता है । माँ गौरी की गोद में भगवान स्कंद बाल रुप में है आज इसी माँ गौरी की पूजा अचंना की जाती है । कहते हैं कि इनकी कृपा से मूढ़ भी ज्ञानी हो जाता है । सिंह इनका वाहन है । स्कंदमाता की चार भुजाएं हैं, स्कंदमाता के दोनों हाथों में कमल का फूल है । इनकी एक भुजा उपर की ओर उठी है जिससे वह अपने भक्तों को आशीर्वाद देती है । माँ भवानी हम सबका कल्याण करें ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *