आज हो रहा है अंतिम नामावली प्रकाशन और चुनाव चिन्ह प्रदान
काठमांडू, १२ अक्टूबर । मार्गशीर्ष ४ गते होनेवाला चुनाव के लिए उम्मीदवारी देनेवालें उम्मीदवारों की अन्तिम नामावली आज प्रकाशित किया जा रहा है । नामावली प्रकाशन के साथ–साथ आज ही उम्मीदवरों को चुनाव चिन्ह भी प्रदान किया जाएगा । राष्ट्रीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल से आबद्ध उम्मीदवारों को दल की ओर से चयनित पूर्व निर्धारित चुनाव चिन्ह ही रहेगा । लेकिन स्वतन्त्र उम्मीदवारों को निर्वाचन आयोग की ओर से चयनित विभिन्न चुनाव चिन्हों में सी किसी एक को चयन करना होगा ।
बताया गया है कि अगर कोई उम्मीदवार अपनी उम्मीदवारी वापस करना चाहते हैं तो आज सुबह १० बजे से लेकर १ बजे के भीतर अपनी उम्मीदवारी वापस कर सकते हैं । अपरान्ह १ बजे से ३ बजे तक अंतिम नामावली प्रकाशन करने की कार्यतालिका है । अंतिम नामावली प्रकाशन होने के बाद आज ही स्वतन्त्र उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह प्रदान की जाएगी ।
राजनीतिक दल से टिकट प्राप्त ना होने के कारण विभिन्न राजनीतिक दल संबंध नेताओं ने भी स्वतन्त्र उम्मीदवारी दी है । इसतरह स्वतन्त्र उम्मीदवारी देनेवालों की संख्या दर्जनों में हैं । उन लोगों को उम्मीदवारी वापस करने के लिए संबंधित राजनीतिक दलों ने आग्रह किया है । सत्ताधारी गठबंधन ने एक विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा है कि अगर निर्धारित समय में उम्मीदवारी वापस नहीं की जाती है, उन लोगों को पार्टी से निष्काशित की जाएगी ।

