Sun. Jul 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

भारत नेपाल का रिश्ता रोटी बेटी का : पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद

 

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर
भारत तथा नेपाल का रिश्ता रोटी वेटी का संबंध है। त्रेतायुग में मर्यादा पुरुषोत्तम राम तथा जगत जननी सीता की बिवाह इस का प्रमाण है। जो अभी तक चल रहा हैं। पूर्व उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद आगे कहा कि भारत नेपाल भले ही दो राष्ट्र है लेकिन दोनों देशों के रीति रिवाज, खानपान, बेशभूषा मिलता है।
उन्होंने कहा कि सभी बैश्य उप जाति में रोटी वेटी का संबंध स्थापित हो। उन्होंने कहा कि कलवार जाति में शिक्षा का अभाव है। इसलिए समाज को शिक्षित करें। आने बाले चुनाव में अधिक से अधिक बैश्य समाज के सांसद, बिधायक बने इस पर पहल करना होगा। निर्वाचन पदाधिकारी जीतेन्द्र प्रसाद साह नव निर्वाचित संजय प्रसाद साह को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शंभू प्रसाद साह की अध्यक्षता में संपन्न इस कार्यक्रम में संविधान सभा द्वय दिनेश साह, माधवी रानी साह, जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष जीतेन्द्र महासेठ, जनकपुरधाम उप महानगर पालिका के उपमेयर किशोरी साह, पूर्व जनकपुरधाम उद्योग बाणिज्य संघ के अध्यक्ष निर्मल चौधरी, रमेश साह, ललित साह, शिवशंकर साह हीरा, उमेश साह, अमरनाथ गुप्ता, बैद्यनाथ साह सहित कई लोगो ने बिचार रखें। मंच संचालन श्याम प्रसाद साह ने किया।

यह भी पढें   विपद् के समय कार्यालय में अनिवार्य उपस्थिति के लिए दिया गया निर्देश पत्र

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *