जनमत पार्टी ,रुपन्देही के युवा संघ अध्यक्ष द्वारा राजीनामा आखिर क्यों
हिमालिनि सवाददाता /रूपन्देही, महेश गुप्ता। भैरहवा: जनमत पार्टी ,रुपन्देही के युवा संघ के अध्यक्ष मोहम्मद उमर ने दिया पार्टी से राजीनामा ।पत्र में लिखा आज से पार्टी के युवा संघ अध्यक्ष पद को कर दिया हुँ त्याग मुझे नही रहेना हैं साधारण सदस्य पद में भी और कहा की विगत ८ वर्षो से जनमत पार्टी के विभिन्न पद में रहते आ रहा हूँ ।पार्टी में योगदान का कदर ना होने के कारण पार्टी परित्याग किया हुँ। समाज के लिए कार्य करने का इच्छा शक्ति होने के बाद स्वतन्त्र होने के बाद भी सेवा करूँगा और आज से रुपन्देही निर्वाचन क्षेत्र नं. ४ (ख) से प्रदेश सभा सदस्य ( विधायक) पद के स्वतन्त्र उम्मेदवार संजय कुमार मिश्र को पूर्ण समर्थन करते हुए उनका प्रचार प्रसार करूँगा।


