Tue. Apr 28th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सन्दीप लामिछाने के विरुद्ध मुद्दें पर आज होगी बहस

 

काठमांडू, १ नवम्बर – क्रिकेटर सन्दीप लामिछाने के विरुद्ध मुद्दे में आज से बहस शुरु हो रही है । सन्दीप के विरुद्ध सोमबार को जिला अदालत काठमांडू में मुद्दा दायर किया गया है ।
काठमांडू जिला सरकारी वकिल के कार्यालय के जिला न्यायाधिवक्ता लक्ष्मण उपाध्याय के अनुसार आज से प्रतिवादी का बयान लिया जाएगा और उसके समाप्त होते ही बहस शुरु होगी । सम्भवतः बुधबार की शाम तक अदालत का फैसला आ जाएगा ।
प्रहरी के अनुसन्धान प्रतिवेदन को आधार बनाकर सरकारी वकिल के कार्यालय ने सन्दीप को १० वर्ष से लेकर १२ वर्ष तक की कैद सजा हो सकती है । पीडि़ता ने क्षतिपूर्ति मांग करने का मुद्दा दायर किया है ।
भादव ५ गते की रात तिलगंगा के एक होटल में सन्दीप पर १७ वर्षीया नाबालिग के साथ बलात्कार करने का आरोप है । पीडि़ता के पक्ष से भादव २१ गते गौशाला प्रहरी में शिकायत दर्ज की गई थी । जिस समय शिकायत दर्ज की गई थी सन्दीप क्यारेबियन लिग खेलने के लिए वेस्टइन्डिज में थे । वहीं से वे अमेरिका चले गए और आश्विन २० गते को नेपाल वापस लौटें । वहीं सन्दीप को त्रिभुवन अन्तर्राष्ट्रिय विमानस्थल से ही प्रहरी ने गिरफ्तार कर लिया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *