मधेश के समान अवसर और विकास के लिए संघर्ष अभी भी जरुरी हैः यादव

सप्तरी, ५ नवम्बर । जनता समाजवादी पार्टी (जसपा) के अध्यक्ष उपेन्द्र यादव ने कहा है कि मधेशी के समान आवसर और विकास के लिए संघर्ष अभी भी जरुरी है । उन्होंने यह भी दावा किया है कि आज भी मधेश को विभेद किया जा रहा है । शुक्रबार राजविराज नगरपालिका–२ राजदेवी टोली में आयोजित चुनावीसभाको सम्बोधन करते हुए अध्यक्ष यादव ने कहा कि मधेश में रहनेवालों की जनसंख्या ५३ प्रतिशत है, लेकिन निमेश सिर्फ १८ प्रतिशत हो रहा है ।
सप्तरी निर्वाचन क्षेत्र नं. २ के उम्मीदवर भी रहे यादव ने कहा है कि शासन प्रणाली में सुधार, समान अवसर प्राप्ति और मधेश में विकास करने के लिए मधेशियों को फिर भी संघर्ष करना होगा । उन्होने कहा कि आज भी अवसर से बंचित समुदाय आगे नहीं आ पा रहे है । अध्यक्ष यादव ने आगे कहा– ‘ऐसे लोग सिर्फ मधेश में ही नहीं, पहाड और हिमाल में भी हैं । मधेश, पहाड और हिमाल में रहे उपेक्षित उत्पीडित, दलित, अल्पसंख्यककों की अधिकार के लिए हम लोग प्रयत्नशील हैं ।’

