Sun. May 17th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

सर्लाही क्षेत्र दो में बदलती स्थित, साइकिल की रफ्तार तेज

 


जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर । गुरुवार को चुनाव प्रचार थम गया है। शुक्रवार को मौन अबधि शुरू है। सभी उम्मीदवार कुछ समर्थकों के साथ मतदाता से बोट अपने पक्ष में करने के लिए एड़ी चोटी एक किए हुए है। अन्तरराष्ट्रीय स्तर चर्चित सर्लाही क्षेत्र दो की नजर सबों पर हैं। क्योंकि इस क्षेत्र मधेश आन्दोलन के अगुआ तथा पूर्व उप प्रधानमंत्री राजेंद्र महतो चुनाव लड़ रहे हैं। इसके प्रतिद्वंद्वी निवर्तमान सांसद महेन्द्र राय यादव हंसुआ हथौड़ा चुनाव चिन्ह से मैदान में है। शुरुआत में राजेन्द्र महतो को उनके विपक्षी ने धनुषा जिला क्षेत्र तीन से आने की बात से लोगो को भ्रमित करने की कोशिश किए। लेकिन ज्यों ज्यों चुनाव आते गया। यहाँ की जनता ने राजेन्द्र महतो तथा महेन्द्र राय यादव के बिकास का तुलना करने लगी। जनता ने राजेन्द्र महतो केबिकास को हकीकत जाना। अब यहां की मतदाता को लगा कि क्षेत्र के बिकास महतो के रहने से होगा। धीरे-धीरे महतो के पक्ष मेंवोटरका समर्थन बढता ही गया। इस क्षेत्र से एमाले के उम्मीदवार राजनारायण साह चुनाव लड़ रहे हैं। लेकिन वे तीसरे नंबर पर है। ऐसी स्थिति में ब्रह्मपुरी गांव पालिका, हरिपुरबा नगरपालिका, पर्सा सहित अन्य पालिका के मतदाता एमाले को जीतने की उम्मीद न देखकर साइकिल की ओर रुझान हो गया है। नाम न उल्लेख करने पर बहुत से मतदाता ने कहा कि मेरा बोट एमाले में जाता लेकिन अब वोट नहीं बर्बाद करना है। राष्ट्रीय नेता तथा क्षेत्र को विकास के लिए महतो जी को जीतना आबश्यक है। कुछ लोग कहा कि राज नारायण जी सहानुभूति है लेकिन वे जीत नहीं रहे है। इसलिए विकास के नाम पर राजेंद्र महतो को बोट देना उचित है। इसमें कई यादव, मुस्लिम मतदाता से भी बात किए। क्षेत्र में लोसपा कार्यकर्ता का उत्साही से ऐसा लगा कि वे चुनाव जीत रहे है। वैसे राजेन्द्र महतो के समर्थक उत्साहित है। एमाले के बोटर भी क्षेत्र में नया सांसद चुनना चाहते हैं जो क्षेत्र को विकास कर सकें। इसमें राजेन्द्र महतो बहुत मजबूत दिखतें हैं।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *