सर्लाही के गोडैता नगरपालिका–६ में हुई झड़प में एक व्यक्ति की मृत्यु

काठमांडू, ४ मंसिर –सर्लाही के गोडैता नगरपालिका–६ में शनिवार की राति हुए झडप में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई है और चार लोग घायल हैं । शनिवार की रात १० बजे दोनों पक्षों के बीच झड़प होने पर पत्थर बाजी भी हुई । पत्थरबाजी होने से घायल हुए स्थानीय वासी ६५ वर्ष के रामकेबल राय की जान चली गई है । घायल हुए अन्य चार में से एक को जनकपुर और तीन लोगों का सर्लाही में उपचार हो रहा है । घटना में संलग्न एक व्यक्ति को पकड़ा लिया गया है ।

