Fri. Mar 6th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

बाँके जिला में नेपाल प्रेस यूनियन का दशवाँ अधिवेशन

pppSamman Patrakar 11-3नेपालगन्ज , (बाँके) पवन जायसवाल, फाल्गुन ३ गते ।
नेपाल प्रेस यूनियन बाँके जिला में दशवाँ अधिवेशन से जय नारायण शाह के नेतृत्व में १५  सदस्यीय कार्यसमिति का चयन बिहिवार को किया गया है ।
दशवाँ अधिबेशन ने यूनियन के उपाध्यक्ष में कृपाराम बाडिया और लक्ष्मी बि.सी., सचिव में नागरिक दैनिक के सम्वाददाता अर्जुन ओली, सह– सचिव में बाँके जिला के मधेशी पत्रकार समाज  जिला अध्यक्ष बिनयराज त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष में नेपालगन्ज रेडियो कृष्णसार एफ. एम.के कार्यक्रम संयोजक माधव अधिकारी सर्व सम्मत से चुने गयें ।
इसी तरह अधिवेशन ने यूनियन के सदस्यों मे बिष्णु शाही, सगुन शर्मा, योगराज चौधरी (योगेश), रबी रोकया, बिशाल राना कुवँर, यज्ञ बहादुर बि.क.,कमला हमाल, सतीश शर्मा, और बिजय मल्ल भी सर्व सम्मत से चुने गयें है ।
इसी तरह निर्वतमान कार्य समिति के पदाधिकारियों को यूनियन के निर्वतमान अध्यक्ष नरेन्द्र थापा ने प्रेम की निशानी और सम्मान स्वरुप में टोपी और साल भी प्रदान किया ।
इसी तरह अधिबेशन ने प्रेस स्वतन्त्रता सेनानी एवं किरण साप्ताहिक नेपालगन्ज के प्रधान सम्पादक पन्ना लाल गुप्त, नेपाल पत्रकार महासंघ के पूर्व केन्द्रीय सदस्य तथा कालपृष्ठ दैनिक नेपालगन्ज के प्रधान सम्पादक हेमन्त कर्माचार्य, केन्द्रीय सदस्य प्रेम के.सी., नेपाल पत्रकार महासंघ बा“के के पूर्व अध्यक्ष नीरज गौतम, यूनियन बा“के के पूर्व अध्यक्ष मेघराज ओली, यूनियन के केन्द्रीय सदस्य उमा थापामगर को भी सम्मान किया गया था ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *