Tue. May 26th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

जनकपुर मे अमेरिका, शिक्षा एक जैसी हो : राजदूत पिटर

 

1कैलास दास,जनकपुर । नेपाल स्थित अमेरिका के राजदूत पिटर डब्लू बोडी ने कहा है कि अमेरिका और नेपाल की शिक्षा एक जैसी होनी चहिये । जिस तरह अमेरिका शिक्षा और टेक्नोलोजी मे आगे है उसी प्रकार नेपाल को भी स्तरीय शिक्षा और विकासित देशों मे वे देखना चाहतें हैं ।
जनकपुर वाणिज्य संघ मे अमेरिकन लाइब्रेरी द्वारा आयोजित वृहत शैक्षिक पुस्तक मेला (रोड शो) का समापन कार्यक्रम में राजदूत पिटर ने कहा कि शिक्षा के विकास के लिए यह रोड शो का आयोजना किया गया है । ऐसा कार्यक्रम से यहाँ के विद्यार्थी, अभिभावक एवं नागरिक समाज में अमेरिका का विकास और शिक्षा का झलक स्पष्ट होता है और ऐसी ही नेपाल में हो यह मेरी भी इच्छा है राजदूत पिटर ने बताया । 4
उद्योग वाणिज्य संघ के अध्यक्ष श्याम प्रसाद साह की अध्यक्षता मे सम्पन कार्यक्रम में बुक बस शो के साथ- साथ फिल्म द्वारा भी अमेरिका के व्यक्तित्व विकास, शिक्षा और खेलकुद के विषय में प्रदर्शन किया गया था ।
फिल्म द्वारा उन्होने १८८५ से लेकर २०१४ तक का वैज्ञानिक, टेक्नोलोजी, 3 5 6 2खेलकुद तथा राजनीतिक छवि के व्यक्ति के बारे में परिचय कराया था । उन्होने नेल्सन मण्डेल, ओवामा सहित दर्जनो व्यक्ति के व्यक्तित्व के बारे में भी प्रकाश डाला था ।
तीन दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन जनकपुर नगरपालिका के पूर्व मेयर बजरंग प्रसाद साह ने किया था । कार्यक्रम के उद्घाटन करते हुए उन्होने कहा की अमेरिकन लाइब्रेरी ने जो रोड शो का आयोजना किया है उससे यहाँ के छात्रों को जितना हो सके उतना लाभ उठाना चहिये । उन्होने इस प्रकार का और कार्यक्रम करते रहने के लिए अमेरिकन राजदूतावास से आग्रह भी किया ।
उसी प्रकार अमेरिकन राजदूतावास ने जनकपुर के शंकट मोचन रामरति देवशरण उच्च माध्यमिक विद्यालय में विद्यार्थीयों को प्रशिक्षण भी दिया था ।
अमेरिकन राजदूतवास का पब्लिक अफेयर्स आँफिसर सुजन पार्कर वार्न ने विद्यार्थीयों बाल विकास, पर्यावरण तथा अमेरिका के महत्वपूर्ण स्थानो के बारे में जानकारी करते हुए कहा कि अमेरिका क्यों आगे है इसका एक ही कारण है शिक्षा । अगर आप लोग भी अमेरिकन दूतावास द्वारा लगाया गया रोड शो को अध्ययन कीजिऐगा तो यह स्पष्ट हो जाऐगा ।
विद्यालय के पुस्तकालय के लिए करीब पाँच बण्डल पुस्तके पूर्व नगर प्रमुख एवं विद्यालय समिति के अध्यक्ष बजरंग प्रसाद साह को प्रदान किया गया ।
उसी प्रकार अमेरिकन लाइबे्ररी का डाइरेक्टर प्रकाश थापा ने कहा कि नेपाल के तीन स्थानों में सबसे उत्कृष्ट स्थान जनकपुर रहा है जहाँ पर हजारों छात्रों वृहत शैक्षिक पुस्तक मेला में सहभागी हुयें हैं । उन्होने कहा कि अमेरिका शिक्षा क्षेत्र में लगानी करना चाहता है और इसी प्रकार करता रहेगा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *