Thu. Sep 24th, 2026
English मे देखने के लिए क्लिक करें

रेल महाप्रबन्धक जोगबनी स्टेशन का किया निरीक्षण, दिसम्बर माह में बथनाहा कटहरी रेल लाइन के शुरू होने की बात

 
फोटो : जीएम से बात करते मोरंग व्यापार संघ के प्रतिनिधि व इम्पोर्टर
फोटो : जोगबनी स्टेशन का निरीक्षण करते जीएम

 

माला मिश्रा/ वरुण मिश्रा । बिराटनगर। जोगबनी (सीमा क्षेत्र)
बुधवार को एनएफ रेलवे के महाप्रबंधक अंशुल गुप्ता कटिहार डीआरएम कर्नल एस के चौधरी तथा अन्य अधिकारियों के साथ स्पेशल ट्रेन से जोगबनी-कटिहार रेल खंड के निरीक्षण के दौरान देर संध्या जोगबनी स्टेशन पहुंच जोगबनी स्टेशन का निरीक्षण किया साथ ही जोगबनी स्टेशन पर अन्य सुविधाओं की बढ़ोतरी को लेकर अधिकारियों संग बिचार विमर्श किया । इससे पूर्व वे बथनाहा से सड़क माध्यम से नवनिर्मित आईसीपी पहुँच रेलवे यार्ड का अवलोकन किया

इंडो नेपाल रेलखंड के जल्द चालू करने की कही बात

वही जीएम ने पत्रकार वार्ता में कहा की दिसंबर तक बथनाहा विराटनगर इंडो—नेपाल रेल परियोजना को जहाँ तक रेल लाइनें बिछी है यानी आईसीपी रेलवे यार्ड नेपाल भाग तक चालू करवाने का प्रयास किया जा रहा है । चूँकि नेपाल भाग मे बुधनगर के पास भूमि अधिग्रहण मामले को लेकर निर्माण कार्य रूका हुआ है लेकिन जहाँ तक निर्माण कार्य पूर्ण है वहां तक यानी बथनाहा से नेपाल कस्टम यार्ड तक ट्रेने चलेगीं । उन्होंने कहा की निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य यह भी था की बिजलीकरण का कार्य है उसे हम जल्द से जल्द खत्म करना चाहते है । उन्होंने कहा की हमारी योजना है की दिसंबर तक इलेक्ट्रिक ट्रेन जोगबनी तक लाना हमारी योजना है । साथ ही स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने का भी प्रयास किया जा रहा है । यात्रियों की भीड़ को देखते हुए स्टेशन में वेटिंग हॉल की सुविधा, शौचालय की सुविधा, मीटिंग हॉल की सुविधा के साथ ही कैंटीन की सुविधा में बढ़ोतरी करना हमारा उद्देश्य है ।
इम्पोर्टर ने जीएम के समक्ष रखी कई मांग

यह भी पढें   प्रधानमंत्री बालेन ने वित्त मंत्री वाग्ले को कार्यवाहक प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी दी

इस दौरान जीएम के समक्ष मोरंग व्यापार संघ के अनुपम राठी , अमित सारडा इम्पोर्टर गजेंद्र ठाकुर , संतोष श्रॉफ सहित अन्य ट्रांसपोर्टरो ने जोगबनी यार्ड के मरम्मत करवाने की बात कही । इनलोगो ने कहा की बारिश के मौसम में यार्ड में पानी जम जाने के कारन काफी सामान क्षतिग्रस्त हो जाती है । कहा की जोगबनी यार्ड को नष्ट ना कर इसे रखा जाए जिससे कि नेपाल सहित भारत के भी ब्यापारी रेल के माध्यम से आसानी अपना माल भेज सके ।

यह भी पढें   रसुवा बाढ़ में लापता लोगों के जीवित मिलने की संभावना अब बहुत कम : गृह सचिव केदारनाथ शर्मा

इन लोगों की रही उपस्थित
वही इस अवसर पर जीएम के डीसीएम अमर मोहन ठाकुर, सीनियर डीएनसी चंद्रशेखर प्रसाद ,सीनियर डीएओ आरके झा,जेई इलेक्ट्रिक एसके मुर्मू,डीएन 2 जेपी दास, आरपीएफ प्रभारी सीबी साह, जीआरपी के प्रभारी राम बच्चन सिंह, जोगबनी स्टेशन प्रबंधक कमल कुमार बाशुकी, सीजीएस अक्षय कुमार सिंह सहित निरीक्षण को लेकर पूरा स्टेशन परिसर पुलिस छावनी में तब्दील रहा ।

About Author

आप हमें फ़ेसबुक, ट्विटर और यूट्यूब पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

WP2Social Auto Publish Powered By : XYZScripts.com